बागेश्वर- उत्तरायणी मेले का 14 जनवरी को मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन , देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
बागेश्वर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 जनवरी शनिवार को करेंगे उत्तरायणी मेले का शुभारंभ। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को 01.45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रस्थान कर 02.50 बजे डिग्री कॉलेज मैदान हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे, 02.55 बजे हैलीपैड से प्रस्थान कर 03.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत पहुंचकर उत्तरायणी मेले, प्रदर्शनी/स्टॉलों का शुभारंभ एंव विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 04.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत से प्रस्थान कर 04.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ भेंट वार्ता करेंगे।
मुख्यमंत्री 04.20 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 04.30 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपैड से टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


