Bageshwar: वरिष्ठ पत्रकार कपूर के निधन पर जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति

बागेश्वर। वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर। दैनिक हाक समाचार पत्र के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक और संपादक और वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर शहर के पत्रकारो ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पत्रकार संगठन एनयूजेआई जुड़े पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नेशनल यनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने कहा पुष्कर राज कपूर एक निर्भीक और स्वच्छ छवि वाले कलमकार थे।वे प्रदेश में हिंदी और अंग्रेजी संस्करण चलाते थे। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूर्णीय क्षति हुयी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने वर्चुवल शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक महेश जोशी, जगदीश उपाध्याय, परसिलाल वर्मा, गणेश उपाध्याय, देवेंद्र पांडे, अशोक लोहनी ,रमेश पांडेय व्रजवासी,आनन्द बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बड़सीला, महामंत्री अनिल पांडे, योगेश नगरकोटी, उपाध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी,सचिव भाष्कर तिवारी,महिला उपाध्यक्ष सुष्मिता थापा नगरकोटी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, ललित कुमार, बसंत चंदोला, दिनेश नेगी पूरन सिंह दोसाद आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें