बागेश्वर – निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न , रिकॉर्ड इतने प्रतिशत हुआ मतदान

Bageshwar News- बागेश्वर जिले के तीनों निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
तीनों निकायों का कुल मतदान प्रतिशत 67.10 प्रतिशत रहा।
नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत अपडेट।
(मतदान समाप्ति तक का मतदान प्रतिशत) 23JAN, 2025
1- नगर पालिका बागेश्वर – 66.09%
2- नगर पंचायत कपकोट – 70.05%
3- नगर पंचायत गरुड़ – 69.55%
तीनों निकायों का कुल मतदान प्रतिशत-67.19%

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान के दिन वृहस्पतिवार सुबह से जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने नगर पालिका बागेश्वर के बिलौना,उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, उद्यान नर्सरी, मंडलसेरा सहित अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद जिलाधिकारी एवं एसपी ने नगर पंचायत कपकोट के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जहां शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। वहीं सामान्य प्रेक्षक नरेंद्र सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने भी विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से चली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें