IAS अपूर्वा पाण्डे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार, सबसे पहले बागनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद
बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलेक्ट्रेट में ग्रहण किया कार्यभार, जनहित और विकास कार्यों को गति देने की कही बात
बागेश्वर, 29 मई 2026: बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आज पूर्वाह्न में जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने श्री बागनाथ मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यभार ग्रहण से पूर्व डीएम अपूर्वा पाण्डे ने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर जिलाधिकारी बागेश्वर का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध रहेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


