Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: CM ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का जाना हाल , दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: CM ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का जाना हाल , दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 23, 2021
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर 23 मई।
एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद में पहुंचे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार हेतु कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटर में की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय महाविद्यालय में 100 बेड का बनाया गया कोविड केयर सेंटर निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तथा भर्ती मरीजों से दूरभाष कर वार्ता कर उनसे स्वास्थ के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात जिला चिकित्सालय में बच्चों हेतु बनायें गयें वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहनकर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों कोविड मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री में चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों एवं स्टॉस नर्स सहित अन्य कार्मिको से वार्ता कर मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वासथ सुविधा के संबंध मे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होने आगे भी इसी लगन से कार्य को कहा। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी लोंगो को मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत है, तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजो की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय। इसमें विशेष कर सभी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन व दवा आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। इसके साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने पाया कि कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है, जिस पर उन्होंने प्रशंसा व्यक्त करते हुए संक्रमित मरीजों के उपचार कर रहें सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Accident: गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत बनकर दौड़ी बेकाबू स्कॉर्पियो, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद में कोविड संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कियें जा रहें कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कोविड संक्रमण में लगे अधिकारियों को निर्देश दियें कि संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने की जरूरत है तथा किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण आने पर उसे तत्काल स्वास्थ परीक्षण हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाय तथा अधिक से अधिक लोंगो की सैंपलिंग करायी जाय तथा लोंगो के मन से भय की भावना को हटाने के लिए उन्हें स्वास्थ परीक्षण कराने हेतु लगातार प्रेरित किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी को संकट की इस घडी में बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिसके लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालय में आई0सी0यू0 एवं वेंटीलेटर के साथ-साथ ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी बढायें गये है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर संचालित पीएचसी एवं सीएचसी सेंटरों में भी सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दियें यदि किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाये जाते है तो उसे आवश्यक दवा किट उपलब्ध करायी जाय, इसके साथ ही आईवरमेक्टिन दवा को भी प्राथमिकता के साथ सभी लोगो को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी लोगो का वैक्सीनेशन किया जाय, इस संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाय। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण सभी के सहयोग एवं प्रयासों से इस पर काबू पाया जा सकता हैं, जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारी व कार्मिकों को आपसी समन्वय से मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण के साथ-साथ आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को अपनी-अपनी पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दियें, तथा सड़क मार्ग से जुडें विभागों, खाद्यान्न, विद्युत, जल संस्थान, पेयजल, सिंचाई आदि विभागों को समय रहते सभी अवश्यक व्यवस्थायें तत्काल करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने आपदा के उपयोग मे लाये जाने वाले उपकरणो को भी दूरस्थ रखने के निर्देश दियें। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यो समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में जो भी विकास योजनायें संचालित हो रही हैं, उसका लाभ आमजनता तक उपलब्ध हो, इस दिशा में कार्य किया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में कोविड संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बेहतर ढंग से कार्य कियें जाने पर जिलाधिकारी सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से अभी तक इस संक्रमण के रोकथाम के लिए कार्य किया गया है आगे भी इसी मनोयोग से कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जो भी सुझाव व मांग की गई है उन सभी पर सकारात्मक ढंग से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी गयी है। जनपद में बढते संक्रमण के दृष्टिगत कोविड चिकित्सालय में 26 बेड के स्थान पर 44 और ऑक्सीजन बेड तैयार कियें गये है, इसी के साथ कोविड केयर सेंटर में 100 ऑक्सीजन बेडो की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा बैजनाथ पर्यटन आवास गृह में 20 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा जनपद में तीन सौ से अधिक जंबो सिंलिडरों, 135 बी-टाईप सिंलिडर तथा 194 ऑक्सीजन कंसेन्टे्रटर उपलब्ध है। इसके अलावा जनपद में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी स्वीकृत हो गया है, जिस पर कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्र कपकोट में भी सीएचसी में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। कौसानी में 85 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा हैं तथा कपकोट एवं काण्डा में भी कोविड केयर सेंटर तैयार कियें जा रहें है। उन्होंने कहा कि जनपद मे आने वाले व्यक्ति की निगरानी ग्राम निगरानी समिति के अलावा सीआरटी एवं बीआरटी टीमों द्वारा भी किया जा रहा है, तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराये जा रहे है। तथा सभी आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ती को चार-चार ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर तथा पीपीई किट के साथ मॉस्क एवं सेनेटाईज भी उपलब्ध करायें गये हैं। इसके साथ ही जनपद में वैक्सीनेशन का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर ली गयी है तथा सभी को की जाने वाली तैयारियो एवं व्यवस्थाओ के संबंध में भी दिशा निर्देश दिये गये है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि समीक्षा बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिये गयें हैं, उनका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी का जनपद आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद अल्मोंड़ा अजय टम्टा, पेयजल मंत्री/कोविड प्रभारी बिशन सिंह चुफाल, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, शेर सिंह गढिया, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू, गरूड हेमा बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, कपकेाट प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News दिए यह बड़े निर्देश बागेश्वर बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर: CM ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का जाना हाल मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत

Related Stories

चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
देहरादून में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
नैनीताल के भुजियाघाट क्षेत्र में भीषण टक्कर के बाद खाई में गिरी कार और बुलेट। Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में गंग नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल से दिव्यांग सुनील चन्द्र को व्हीलचेयर, पेंशन और बैंक खाते की सुविधा मिली। Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
जसपुर में कार की टक्कर के बाद युवक की मौत मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Jaspur Crime: दिन में विवाद, रात में कार से कुचलकर 20 वर्षीय युवक की हत्या
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Jaspur Crime: दिन में विवाद, रात में कार से कुचलकर 20 वर्षीय युवक की हत्या

Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

  • देहरादून में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

  • नैनीताल के भुजियाघाट क्षेत्र में भीषण टक्कर के बाद खाई में गिरी कार और बुलेट। Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

  • हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में गंग नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल से दिव्यांग सुनील चन्द्र को व्हीलचेयर, पेंशन और बैंक खाते की सुविधा मिली। Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,747)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,431)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (664)
  • देहरादून (10,856)
  • नैनीताल (6,377)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,072)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,135)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (893)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार Haldwani News: दो महीने से युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत Dehradun Accident: बिजली लाइन बनी काल, गोदाम में काम के दौरान करंट से मिस्त्री की दर्दनाक मौत Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन Nainital Accident: भुजियाघाट में भीषण टक्कर के बाद कार और बुलेट खाई में गिरी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली Dehradun News: डीएम की संवेदनशील पहल से बदली दिव्यांग सुनील की जिंदगी, पेंशन, बैंक खाता और व्हीलचेयर मिली