Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- सीएम धामी ने रोडवेज बस डिपो का किया शुभारंभ , करोड़ों के विकास कार्य जनता को समर्पित
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर- सीएम धामी ने रोडवेज बस डिपो का किया शुभारंभ , करोड़ों के विकास कार्य जनता को समर्पित

Mohan Chandra Joshi September 4, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की व मंदिर से नुमाईशखेत पुल व नवनिर्मित बागनाथ धर्मशाला एवं पुर्ननिर्मित भैरव मंदिर का लोकापर्ण किया।
बिलौना बस डिपो में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1463.29 लाख लागत से निर्मित 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं 735.01 लाख की धनराशि के 06 विकास कार्यों का शिलान्यास किया व बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने 316.91 लाख से निर्मित बागनाथ मंदिर से नुमाईशखेत जोड़ने वाले 70 मीटर पुल का निर्माण, 157.57 लाख से निर्मित बागनाथ धर्मशाला का निर्माण एवं भैरव मंदिर पुर्ननिर्माण कार्यों, 42.05 लाख से निर्मित राइका वज्यूला में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला व आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्ष का निर्माण, 59.21 लाख से निर्मित राइका सिरकोट में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला व आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्ष का निर्माण, 64.39 लाख से निर्मित डायट बागेश्वर में हॉल एवं टायलेट ब्लाक का निर्माण, 105 लाख की लागत से मथुरो लिफ्ट सिंचाई योजना, 120.21 लाख की लागत से गलई सिंचाई कन्धार लिफ्ट योजना, 25.78 लाख की लागत से तहसील गरूड़ में मॉर्डन रिकार्ड रूम निर्माण, 84.70 लाख से निर्मित गरूड़ विकास खण्ड सभागार का निर्माण, 99.62 लाख से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के भूतल के ऊपर फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण, 202.74 लाख से भिटारगॉव में 30 मीटर स्पान स्टील गर्डर पैदल पुल, 185.11 लाख की धनराशि से निर्मित जाखा जखेड़ा मोटर मार्ग में कालारोवेगॉव से सेरा में 36 मीटर स्पान स्टील गर्डर पैदल पुल व बस डिपो बागेश्वर का लोकापर्ण किया। उन्होंने 163.55 लाख की धनराशि से ग्राम बिलौनासेरा में महर्षि स्कूल के समीप सरयू नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, 83.93 लाख से निर्मित कोटतुलारी लिफ्ट सिंचाई योजना कार्य, 28.68 लाख से राप्रवि देवलधार का पुर्ननिर्माण कार्य, 100 लाख से कठायतबाड़ा वन परिसर में दोमंजिला फॉरेस्ट चौकी निर्माण कार्य, 89.49 लाख से निर्मित होने वाले वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण व 269.36 लाख की धनराशि से मटेना जिनखोला मोटर मार्ग में 36 मी0 स्टपान स्टील सेतु निमार्ण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ मेला डुंगरी हैलीपेड विस्तारीकरण की घोषणा की तथा काफलीगैर में डिग्री कॉलेज प्रारम्भ करने व वर्तमान शिक्षा सत्र 2022-23 से कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्त क्वौराली का प्रान्तीकरण एवं उच्चीकरण, पालडी से जैनकरास मोटर मार्ग एवं गुरना से नैनीउडियार मोटर मार्ग का डामरीकरणके साथ ही कपकोट चन्द्र सिंह शाही महाविद्यालय में एम.ए., इतिहास, राजनैतिक शास्त्र, समाज शास्त्र, बीएससी के सभी पद तथा बी.ए. में भूगोल पद सहित, कपकोट में बस स्टेशन व 02 टैक्सी स्टेण्ड निर्माण की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर बस डिपो के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के लोगों को बधाई दी, उन्होंने कहा बागेश्वर डिपो की शुरूआत से समस्त बस सेवायें बागेÜवर से प्रारम्भ होकर बागेश्वर पर ही आकर समाप्त होंगी। उन्होंने कहा इन सेवाओं हेतु 21 बसों को बागेश्वर डिपो में सम्मिलित किया जा रहा है। आज तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम 18 बस डिपो के माध्यम से अब इसमें बागेश्वर डिपो के जुड़ जाने से कुल 19 डिपों के माध्यम से अपने 1275 बस बेड़ों के साथ जनता को यातायात की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा बागेश्वर जनपद का स्वतंत्रता संग्राम में भी बड़ा योगदान रहा है। बागेश्वर बस डीपो बन जाने से नये स्थानों को भी जोड़ा जायेगा, डिपो बनने से जहाँ बागेश्वर से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार बढ़ेगा वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, छात्राओं, स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, राज्य आन्दोलन कारियों, दिव्यांगजनों, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों तथा रक्षाबन्धन के अवसर पर बहनों के लिए परिवहन निगम के माध्यम से विशिष्ट श्रेणी के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, जिसकी प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाती है, उन्होंने कहा चारधाम यात्रा पर परिवहन निगम की बसों द्वारा माह द्वारा की जाती है, मई एवं जून में 33544 यात्रियों को लाने एवं पहुंचाने का कार्य किया है। कोविड-19 के समय में निगम की बसों द्वारा विभिन्न राज्यों से प्रवासियों को राज्य में लाने का भी कार्य किया है, सरकार द्वारा कोविड काल में लॉकडाउन से प्रभावित हुए कुल 1372 चालक-परिचालकों को, 06 माह हेतु रू 2,000 प्रतिमाह की दर से कुल 01 करोड़ 64 लाख 64 हजार रूपये सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किये गये है। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ धाम जी के मास्टर प्लान का काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने रही हैं। इसके लिये बजट में प्रावधान भी किया गया है, हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 9300 रूपए, मिनि आंगनबाड़ी का 6250 रूपए और सहायिकाओं का मानदेय 5250 रूपए किया गया है, इसी प्रकार आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रूपए बढ़ाकर 6000 रूपये कर दी गर्इ है, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन की राशि को 1000 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह किया गया है। जिसके तहत जनपद बागेश्वर में 15,866 वृद्धजनों 6,710 विधवा एवं 2,740 दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया गया है, उत्तराखण्ड में अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा ऐसा प्राविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी गति का काम हो रहा है, साथ ही टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडग्रेज सर्वे शुरू कर दिया गया है, डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेललाइन के सर्वे पर भारत सरकार की सहमति बनी है, चारधाम अॉलवेदर सड़क परियोजना के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ की सड़क कनेक्टीवीटी में सुधार हुआ है, चारधाम सर्किट में सभी मंदिरों, गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने कहा हम कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रहे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क रेल हवार्इ कनेक्टिविटी पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा


जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंन्दन राम दास ने बागेश्वर बस स्टेशन को डिपो बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा डिपो में वर्कसॉप के साथ ही चालक एवं परीचालकों के लिए यात्रियों के लिए विश्रामालय भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से हमें 104 करोड़ की धनराशि पूर्व की प्राप्त हुर्इ है जिससे हम पूर्व कार्मिकों का भुगतान कर रहे है। उन्होंने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री श्री धामी की पहल पर परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा में 100 रोड़वेज वाहन लगाये गये तथा 50 केएमओयू वाहन भी लगाये गये। रोड़वेज के वाहनों से 4.50 करोड़ की धनराशि चारधाम यात्रा से प्राप्त हुए जिससे परिवहन विभाग को घाटे से उभरने में सहायता मिली। उन्होंने रोड़वेज बस स्टेशन से नियमित बसों का संचालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा इलैक्ट्रीकल स्टेशन व बसे खरीदी जायेंगी। सभी स्टेशनों व डिपो को हाइटैक व कामर्सियल बनाये जा रहे है। उन्होंने बागेश्वर- टनकपुर रेल लार्इन की वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022 2023 में स्वीकृति, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत पूर्व में सम्मिलित तहसील काफलीगैर में डिग्री कॉलेज प्रारम्भ करने व वर्तमान शिक्षा सत्र 2022-23 से कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्त क्वौराली का प्रान्तीकरण एवं उच्चीकरण, पालडी से जैनकरास मोटर मार्ग एवं गुरना से नैनीउडियार मोटर मार्ग का डामरीकरण का अनुरोध किया।


सांसद अजय टम्टा ने सभी को बागेश्वर डिपो बनने की बधार्इ देते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री हमारे बीच है व डिपो का शुभारम्भ कर रहे है। उन्होंने कहा बागेश्वर जिला अल्मोड़े से अलग होकर बना था लेकिन अब जिला व्यवस्थित हो गया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री लगातार जनपद व प्रदेश के विकास के लिए चिन्तित है व आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने बताया कि टनकपुर चौखुटिया रेल लार्इन के लिए भारत सरकार द्वारा 29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश दिनों दिन विकास की ओर अग्रसर है इसके लिए उन्होंने सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कपकोट चन्द्र सिंह शाही महाविद्यालय में एम.ए., इतिहास, राजनैतिक शास्त्र, समाज शास्त्र, बीएससी के सभी पद तथा बी.ए. में भूगोल पद सहित, कपकोट में बस स्टेशन व 02 टैक्सी स्टेण्ड निर्माण का अनुरोध किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव द्वारा भी जनसभा को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री श्री धामी एवं समाज कल्याण मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य अतिथियों द्वारा लाभाथ्र्ाीपरक योजनाओं के चैक व कृषि संयत्र वितरित किये, जिसमें दीन दयाल सहकारी किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत गोपाल सिंह ग्राम नैल, दीवान राम छानापानी, नन्दन राम कठायतबाड़ा, विक्रम आर्या मण्डलसेरा को दुधारू पशु हेतु 01-01 लाख के चैक, 32 स्वयं सहायता समूहों को 41 लाख के सीसीएल चैक वितरित किये तथा जनपद के 13 लाभार्थियों को कृषि विभाग के माध्यम से पावर वीडर व उद्योग विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नेनो योजना में मीना देवी को मुर्गी पालन हेतु 50 हजार, बलवंत सिंह को बकरी पालन हेतु 50 हजार, प्रधानमंत्री रोजगार योजना में भागीरथी देवी को फर्नीचर उद्योग हेतु 09 लाख, विनोद गिरी को आटोमोबाइल सर्विस हेतु 04 लाख, मुख्यमंत्री रोजगार योजना में पुरन सिंह को जनरल स्टोर हेतु 1.80 लाख के चैक वितरित किये गये व आपदा में मलुवे से दबकर सलीम अहमद की मृत्यु हो गयी थी उसके पुत्र इशान अहमद को 04 लाख का मुआवजा चैक व कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, कपकोट गोविन्द दानू, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेश काण्डपाल, राजेन्द्र परिहार, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, मधुसुदन, गिरीश परिहार, मण्डल अध्यक्ष सहित जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता टम्टा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह, महाप्रबन्धक डिपो दीपक जैन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com उत्तराखंड से खबर करोड़ों के विकास कार्य जनता को समर्पित बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर- सीएम धामी ने रोडवेज बस डिपो का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,047)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,023)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत