Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी मेले का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संस्कृति

बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी मेले का किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 4, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मां कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली, गरुड़ में आयोजित नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां कोट भ्रामरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। उन्होंने डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र हेतु कोट भ्रामरी मेले हेतु फंड की व्यवस्था, बागेश्वर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गरूड़ में कम्प्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड की स्वीकृति प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजे जाने, पी०जी०कॉलेज, गरूड में शिक्षा सत्र 2022-23 से विभिन्न विषयों की कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति किए जाने हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजे जाने, बागेश्वर – चौखुटिया मोटर मार्ग की स्वीकृति, कोट भ्रामरी मेले को राजकीय मेला प्राथमिकता से घोषित किये जाने की बात कही।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागनाथ जी, बैजनाथ जी, कोट भ्रामरी देवी, चंडिका देवी सहित श्रीहरु मंदिर एवं गौरी उडियार के देवी देवताओं को शीश झुकाकर नमन किया । उन्होंने कहा बागेश्वर के निकट रामघाट मंदिर, अग्निकुंड मंदिर, रामजी मंदिर, लोकनाथ आश्रम, सूरजकुंड, गोपेश्वर धाम, गोलू मंदिर, एवं प्रकतेश्वर महादेव सहित देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड को कई मत बख्शी हैं। कुदरत, प्राकृतिक सौंदर्य की अद्भुत आभा पर्यटकों को विस्मृत करने के साथ यहां बार-बार आने को विवश कर देता है, इसी जनपद के कपकोट तहसील के झूनी गांव स्थित सरयू नदी का उद्गम स्थल सरमूल और सहस्त्रधारा भी ऐसा ही मनोरम और पावन स्थल है। उन्होंने कहा सहस्त्रधारा से पूर्व सीएम कोश्यारी जी का विशेष लगाव रहा है उनका यज्ञोपवीत संस्कार भी सहस्त्रधारा में ही हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार के संकल्प अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं जल्द ही ड्राफ्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार मुक्त करने हेतु 1064 ऐप लॉच किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 2 करोड़ का रिवॉलविंग फण्ड का भी प्रविधान भी कर दिया गया है, साथ ही ट्रैप मनी का भुगतान 15 दिन में किये जाने की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होने कहा सरकार द्वारा सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर फोकस किया गया है, ताकि आम जनता के इस मंत्र के साथ सरकारी सुविधाएं पहुंचे। सचिवालय में सोमवार को नो मिटिंग डे रखा गया है, जिला स्तरीय अधिकारियों को सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालयों पर रहने के निर्देश दिये गये है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां देवताओं का वास है चारों धाम गंगा यमुना ऐसी तमाम नदियां प्राकृतिक सौंदर्य इस धारा में मौजूद है देश की प्रगति में उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरूआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है। उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। उनके नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में भव्य कारिडोर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य केदारपुरी का निर्माण कार्य चल रहा है एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है। कश्मीर में धारा 370 हटा कर दो विधान दो निशान की परम्परा को समाप्त करने का कार्य उन्होंने किया है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी सड़क कनेक्टिविटी को लगातार बढ़ाने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि कोट भ्रामरी मेला एक ऐतिहासिक मेला है, जिसमें कुमाऊं, गढ़वाल की जनता प्रतिभाग करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन स्वागत किया। उन्होंने बागेश्वर रोडवेज स्टेशन को डिपो बनाने पर आभार व्यक्त किया, कहा कि कल डिपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। भ्रष्टाचार करने वाला प्रदेश में बच नहीं सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोट भ्रामरी मेले को राजकीय मेला घोषित करने, बागेश्वर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति (इस हेतु गरूड़ में 400 नाली भूमि उपलब्ध है), राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गरूड़ में कम्प्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड की स्वीकृति प्रदान करने, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत पूर्व में सम्मिलित पी०जी० कॉलेज, गरूड़ में शिक्षा सत्र 2022-23 से विभिन्न विषयों की कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति, जनता जूनियर हाईस्कूल, भिटारकोट व जूनियर हाईस्कूल, अयारतोली का प्रान्तीकरण, बागेश्वर-चौखुटिया मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने, बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन की वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में स्वीकृति, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत पूर्व में सम्मिलित तहसील कफलीगैर में डिग्री कॉलेज प्रारंभ करने व वर्तमान शिक्षा सत्र 2022-23 है इससे कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंत क्वैराली का प्रांतीकरण एवं उच्चीकरण, पालड़ी से जैनकरास मोटर मार्ग व गुरना से नैनीउड़ियार मोटर मार्ग का डामरीकरण का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य दिनों दिन उन्नति कर रहा है, तथा उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उन्होंने मां कोट भ्रामरी का आशीर्वाद हम सभी पर बनी रहने की कामना की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा प्रत्येक गांव, घर-घर तक सड़क सेवाएं पहुंचायी जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां दी व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने सभी को मेले की बधाई दी।

विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने कहा कि मां की पूजा-अर्चना के लिए हम सब यहां आए है। उन्होंने मेले में मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन करते हुए सहभागी बने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा भगवती मां सभी की मनोकामना पूर्ण करें। श्री गडिया ने कहा मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। हम सभी भी मुख्यमंत्री के संकल्प पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मेला संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने कत्यूरी घाटी में सभी उपस्थित अतिथियों, जनमानस का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को देश का सर्वोच्च राज्य बनाने में लगातार प्रयासरत हैं। मेला संरक्षक पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मंच से मुख्यमंत्री के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा।

मेला अध्यक्ष हेमा बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, कपकोट गोविन्द दानू, बागेश्वर पुष्पा देवी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, मेला कमेटी उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, सचिव देवेंद्र गोस्वामी, बबलू नेगी, देवेंद्र परिहार, सुनील दोसाद, डी के जोशी, सुनीता आर्या, नीतू आर्या, दीपा जोशी, गोदावरी आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, गोपाल किरमोलिया, चंदन थायत, महेश ठाकुर, कैलाश बोरा, प्रकाश कोहली, चंद्र सिंह बड़सीला, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम बागेश्वर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी मेले का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,047)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,023)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत