बागेश्वर – लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट , डीएम ने लिया जायजा
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विभिन्न क्षेत्रों को दौरा कर मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया।
Bageshwar News – जनपद में मानसून की दस्तक के बाद लगातर हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों को दौरा कर मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग का जायजा लेते हुए बैजनाथ में गोमती नदी की सहायक नदियों का जल स्तर को भी देखा जो सामान्य प्रवाह में था। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूरे मानसून काल में सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर मौसम पूर्वानुमान को लेकर एडवाइजरी जारी की जाती है। जिसकी सूचना जनता को विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से तुरंत दी जाए।
जिले की आपदा के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाते हुए आपदा की स्थिति में तत्परता से कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण रेखीय विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि सड़क,विद्युत, संचार सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मय संसाधन सहित अलर्ट मोड पर रहें। जिससे की किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर उससे कुशलतापूर्वक निपटा जा सकें एवं संभावित जोखिम की तीव्रता को कम किया जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


