बदरीनाथ यात्रा 2026: गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 7 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी, 23 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट
“श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ नरेंद्र नगर से, 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ धाम के कपाट खुलेंगे”
ऋषिकेश, 5 अप्रैल: श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी।
8 अप्रैल सुबह श्रद्धालु यहां गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्ष्मण झूला होते हुए श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी दर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे।
यात्रा का शुभारंभ मंगलवार 7 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजदरबार से महाराजा मनुजयेंद्र शाह द्वारा किया जाएगा। उसी दिन राजमहल में महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरो कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेंगी।
गौरतलब है कि भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयुक्त तेल कलश कुछ दिनों तक डिमरी तीर्थ पुरोहितों के मूल गांव डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा जाएगा, जहां प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना होगी।
यात्रा की तिथियां इस प्रकार हैं:
19 अप्रैल: तेल कलश पाखी गांव पहुंचेगा।
20 अप्रैल: श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ एवं रविग्राम।
21 अप्रैल: पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम।
22 अप्रैल की शाम: श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा।
23 अप्रैल प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, सहायक प्रबंधक सोबन सिंह रावत, गुलशन तलवार, वेद किशोर नौटियाल, कुलदीप नेगी सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


