Uttarakhand- BJP ने की चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा , पढ़िए इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अन्तर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी ने 2022 के चुनाव को लेकर अपनी राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है उसके तहत चुनाव प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मदन कौशिक रहेंगे और संयोजक अजय टम्टा को बनाया गया है।
इसके अलावा सह संयोजक अनिल बलूनी और सह संयोजक तीरथ सिंह रावत को बनाया गया है सह संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला , सह संयोजक बलराज पासी ,सह संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट और सह संयोजक महेंद्र भट्ट को बनाया गया है।
वही घोषणा पत्र समिति का प्रमुख रमेश पोखरियाल निशंक को बनाया गया है उनके साथ नरेश बंसल , बिशन सिंह चुफाल ,सुबोध उनियाल , हरभजन सिंह चीमा ,चंदन राम दास ,रितु खंडूरी और ओपी कुलश्रेष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है।
वही विशेष संपर्क के रूप में प्रमुख अजय भट्ट को बनाया गया है साथ में विजय बहुगुणा को भी प्रमुख बनाया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ,बंशीधर भगत ,सतपाल महाराज ,माला राज्य लक्ष्मी ,हरक सिंह रावत , यशपाल आर्य और मनोज गर्ग को सह प्रमुख बनाया गया है।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें