Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एक असाधारण और अकल्पनीय रेस्क्यू : श्री केदारनाथ-तोशी त्रिजुगीनारायण पैदल मार्ग Rescue video
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

एक असाधारण और अकल्पनीय रेस्क्यू : श्री केदारनाथ-तोशी त्रिजुगीनारायण पैदल मार्ग Rescue video

Mohan Chandra Joshi August 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

ड्रोन एवं रोप रेस्क्यू से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बचाई 02 जान

रुद्रप्रयाग। देर रात, सोनप्रयाग कोतवाली से एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम को अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि 11 श्रद्धालु त्रिजुगीनारायण से ऊपर 08 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में भटक गए हैं। उनके पास खाने-पीने का सामान समाप्त हो चुका था, उन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम 13 किलोमीटर के सड़क मार्ग से त्रिजुगीनारायण के लिए रवाना हुई।

त्रिजुगीनारायण पहुंचने के बाद, एसडीआरएफ की टीम, जिसमें 06 बहादुर जवान शामिल थे, एसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की साथ 05 किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई चढ़कर सोन नदी के किनारे पहुंचे। यहां का दृश्य अत्यंत विकट था – सोन नदी अपने सबसे तेज प्रभाव में बह रही थी। इसी दौरान, सूचना मिली कि 11 में से 09 श्रद्धालु सकुशल वापस आ चुके हैं, लेकिन 02 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Leopard Attack: कमंद गांव में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला

सोन नदी किनारे से ड्रोन के माध्यम से पूरे जंगल की सर्चिंग की

एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्रोन का उपयोग कर सोन नदी के दूसरी ओर जंगल की सर्चिंग शुरू की। ड्रोन को ऊपर देख चट्टान पर बैठे दोनों युवकों ने आवाज लगाई। एसडीआरएफ की टीम ने सिटी बजाकर दोनो युवकों, जो खड़ी चट्टान के ऊपर खड़े थे। जहां से उनके लिए उनके नीचे उतरना असंभव था l

सरिता विहार, दिल्ली निवासी दो युवकों के लिए एसडीआरएफ बनी देवदूत

दोनों युवकों, अंकित पुत्र फाजिल मंडल और सुनील पुत्र महेश सिंह, जो सरिता विहार, दिल्ली के निवासी हैं, की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। 31 जुलाई को बादल फटने के बाद वे गौरीकुंड में फंस गए थे। स्थानीय लोगों के कहने पर वे गौरीकुंड त्रिजुगी नारायण तोशी मार्ग पर चल दिए। उनकी संख्या 13 के करीब हो गई थी, लेकिन उनमें से कुछ लोग वापस चले गए और 09 सकुशल सोनप्रयाग पहुंच गए। ये दोनों युवक थकान और बिना खाने-पीने के कारण धीमे-धीमे आगे बढ़ रहे थे और अपने साथियों से बिछड़ गए। अपने को अकेला पाते हुए, उन्होंने तुरंत सोनप्रयाग कोतवाली को अपने फंसने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी की अरीना रघुवंशी ने CBSE 12वीं में किया प्रदेश टॉप, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

एसडीआरएफ टीम का बहादुरी भरा साहसिक प्रयास

एसडीआरएफ की टीम ने रोप रेस्क्यू की मदद से विकराल नदी को पार किया और खड़ी चट्टान से दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद, एसडीआरएफ की टीम ने उन दोनों युवकों को सुरक्षित सोनप्रयाग कोतवाली पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, मेधावी छात्रों का किया सम्मान

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने त्रिजुगीनारायण में 02 युवकों को कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू करने पर एसडीआरएफ टीम की सराहना की है। उनकी अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई ने इस असाधारण रेस्क्यू को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ के एसआई जितेंद्र सिंह के साथ आरक्षी रमेश रावत, आरक्षी हिमांशु नेगी,आरक्षी सोनू सिंह, होमगार्ड कर्मी कैलाश, पैरामेडिक्स अमृत एवं भूपेंद्र शामिल रहे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी एसडीआरएफ का काफी सहयोग किया है। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उनका धन्यवाद दिया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand SDRF Uttarakhand Sdrf Rescue उत्तराखंड से खबर एक असाधारण और अकल्पनीय रेस्क्यू : श्री केदारनाथ-तोशी त्रिजुगीनारायण पैदल मार्ग Rescue video देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

आंधी-बारिश और येलो अलर्ट से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुनते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
पिथौरागढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं की तस्वीर उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल का फाइल फोटो। उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों से संवाद करते हुए। चम्पावत: देवीधुरा में सीएम धामी का छात्र-छात्राओं से संवाद, मां वाराही धाम विकास कार्यों का निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: देवीधुरा में सीएम धामी का छात्र-छात्राओं से संवाद, मां वाराही धाम विकास कार्यों का निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आंधी-बारिश और येलो अलर्ट से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार

  • उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

  • हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुनते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन

  • पिथौरागढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं की तस्वीर उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल

  • देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल का फाइल फोटो। उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (428)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (279)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,084)
  • उधमसिंह नगर (1,264)
  • क्राइम (3,350)
  • खेल (350)
  • चंपावत (933)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (588)
  • देहरादून (10,535)
  • नैनीताल (6,218)
  • पर्यटन (201)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (979)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (689)
  • रोजगार (474)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (596)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,333)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन हल्द्वानी: जनसुनवाई में सख्त दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद और फर्जीवाड़े पर तुरंत एक्शन उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया उत्तराखंड: अब घर बैठे बनाएं राशन कार्ड, यूआरसीएमएस पोर्टल से सेवाएं हुईं ऑनलाइन; जानिए पूरी प्रक्रिया