Uttarakhand- यहां पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है ,यहां पड़ोसी द्वारा महिला से विश्वासघात कर कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
पुलिस में तहरीर देते हुए रायवाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन पुजारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला अपने देवर से साथ थाने पहुंची। यहां पर तहरीर देकर बताया कि बीते रोज वह अपने पड़ोसी धूम सिंह सजवाण पुत्र सुंदर सिंह सजवाण के साथ आंखों की दवाई लेने के लिए अस्पताल गई थी। इसी बीच धूम सिंह ने तीन पानी पुल के नीचे कार खड़ी कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को हाथी पुल, छिद्दरवाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें