अल्मोड़ा: सीएम धामी ने गोल्ज्यू देवता मंदिर में की पूजा -अर्चना
Almora News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन हेतु न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी कैलाश शर्मा, डीसीबी चेयरमैन श्री ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रवि रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,
जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट