Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा: डीएम ने लमगड़ा ब्लॉक के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण , समस्याओं को भी सुना- दिए यह निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: डीएम ने लमगड़ा ब्लॉक के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण , समस्याओं को भी सुना- दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi April 24, 2022
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को विकासखण्ड लमगड़ा के अनेक स्थानों का जिलाधिकारी वन्दना ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना का पहुॅच कर वहॉ पर रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं एवं ऑगनबाड़ी में बच्चों से वार्ता की और शिक्षकों को निर्देश दिये कि कोरोना काल के दौरान बच्चों की निरन्तर पढ़ाई न हो पाने के कारण मिशन कोशिश के अन्तर्गत बच्चों को अतिरिक्त कक्षायें संचालित कर उनके पाठ्यक्रम को पूर्ण किया जाय तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखा जाय। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में करायी जा रही गतिविधियों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। कक्षा चार में पढ़ने वाली बालिका के नेत्र रोग की जानकारी पर उन्होंने चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संयुक्त रूप से बालिका के नेत्र परीक्षण कर विभागीय दी जाने वाली सुविधाए मुहैया करायें इस हेतु ग्राम प्रधान से सहयोग लिया जाय।

जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान पलना कविता टम्टा ने ग्राम में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों से फसलों के बचाव हेतु ग्रामसभा में सूअररोधी दीवार का निर्माण किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्य की सराहना की। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को अन्य गॉवों में भी सूअररोधी दीवार बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों अनेक समस्यायें सुनी और उनके निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये ग्रामसभा में खुली बैठक आयोजित कर अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाया जाय।
जिलाधिकारी ने ग्राम चिलखोड़ा स्थित जसुली सौक्याणी धर्मशाला के सुधारीकरण का भी कार्य का निरीक्षण किया और वहॉ पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी सम्बन्घित अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने यहॉ पर पर्यटन सुविधाओं और अधिक बढ़ाने हेतु पर्यटन, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहॉ पर शौचालय एवं कैफे के निर्माण के लिए शीघ्र ही आगणन प्रस्तुत करें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रधान चिलखोड़ा बीना बोरा एवं ग्रामीणों से विभिन्न जानकारिया ली। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को पेयजल की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि 07 दिन के भीतर आगणन बनाकर जनपद मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पौधार जूनियर हाईस्कूल में छात्रों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण करने के निर्देश दिये इस हेतु उन्होंने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि 10 दिन के भीतर प्रस्ताव एवं आगणन तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण समय पर करना सुनिश्चित करें तथा जो अधिकारी क्षेत्र में तैनात है वे क्षेत्र में बने रहें।

जिलाधिकारी ने जी0आई0सी0 लमगड़ा के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन को निष्प्रोज्य कर अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का आगणन ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा भेजना सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में विद्यालय में 500 छात्र अध्ययनरत् हैं इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगले सत्र से छात्रों की संख्या को बढ़ाया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने लमगड़ा के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को विद्युत, लमगड़ा बाजार में शौचालय निर्माण एवं नाली निर्माण की समस्या से अवगत कराया इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत से विद्युत एवं शौचालय का निर्माण किया जायेगा तथा नाली निर्माण हेतु उन्होंने मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे लमगड़ा बाजार में नाली निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा का निरीक्षण किया कर उन्होंने निर्देश दिये कि आन लाईन पर्ची सिस्टम प्रारम्भ की जिससे की मरीजों को सुविधा हो सके। इस अवसर पर उन्होंने पैथोलाजी लैब का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि सभी जॉच यहॉ पर की जाय किसी भी मरीज को बाहर जॉच कराने के लिए न भेजा जाय साथ की कोविड सैम्पलिंग भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि चिकित्सालय में जो भी उपकरण उनके संचालक का नाम एवं मोबाईल न0 चस्पा किया जाय और उनको आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी


जिलाधिकारी तहसील लमगड़ा एवं विकासखण्ड के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनता की समस्यायें सुनी। भूमि नामांकन की समस्या पर उन्होंने तहसीलदार से कहा कि वे इस समस्या का समाधान समय पर करें। क्षेत्रीय जनता द्वारा तहसील में कार्मिक समय पर कार्यालय में नहीं पहुॅचते शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे स्वयं 10ः00 बजे कार्यालय पहुॅचकर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करायें और उपस्थिति पंजिका अपने पास रखें जो कार्मिक अनुपस्थित पाये जाते है उनका वेतन रोकने की कार्यवाही की जाय। ग्राम थाट में वन भूमि हस्तान्तरण के मामले पर उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभी तक जो भी कार्यवाही हुई है उसे उपलब्ध करा कर पुनः प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया इस पर जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत कटौती के कारण पम्पिंग नहीं हो पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित कर पम्पिंग के समय विद्युत कटौती न की जाय। क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी को राशन कार्डों की समस्या के बारे में भी अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य सुरक्षा एवं अन्त्योदय कार्डो लाभार्थियों की सूची तहसीलदार लमगड़ा को सोमवार तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि सूची के अनुसार पटवारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक 15 दिन के भीतर गॉवों का परीक्षण करें तथा जो अपात्र व्यक्ति है उनके राशन कार्ड निरस्त करने की कार्यवाही करें। ढैली-पौली सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये और तहसीलदार भूमि का चयन करना सुनिश्चित करें। चायखान सड़क में अवैध रूप से पेड़ कटान पर तहसीलदार को निर्देश कि वे अधिकारियों के साथ इसकी जॉच करना सुनश्चित करें। डियूूली-ढौनी पेयजल योजना के लिए उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय शहर फाटक का भी निरीक्षण किया। उन्हांेने उन्नति/गौरा देवी स्वायत्त सहकारिता स्वयं समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम हेतु उनके द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा। महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, तहसीलदार लमगड़ा मनीषा मारकाना, मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी लमगड़ा जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बजेठा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा ब्रेकिंग उत्तराखंड से खबर डीएम अल्मोड़ा देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राजनीति

Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
Haldwani News: हरेला पर्व के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में निदेशक वंदना शर्मा, विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम के दौरान। Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • राजनीति

    Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

  • Haldwani News: हरेला पर्व के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में निदेशक वंदना शर्मा, विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम के दौरान। Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

  • पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,815)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,440)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,885)
  • नैनीताल (6,392)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (961)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,081)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क