Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने जनपद वासियों को दी यह बड़ी सौगातें
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने जनपद वासियों को दी यह बड़ी सौगातें

Mohan Chandra Joshi September 6, 2021
ख़बर शेयर करें -

Almora News- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुॅचकर रैमजे इण्टर कालेज में जन आर्शीवाद रैली में प्रतिभाग किया। रघुनाथ सिटी माल से शिखर तिराहे तक कार द्वारा व उसके बाद शिखर तिराहे से रैमजे इण्टर कालेज तक पैदल चलकर स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगो ने उनका प्रथम बार अल्मोड़ा पहुॅचने पर हार्दिक अभिनन्दन किया।

रैमजे इण्टर कालेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होनें कहा कि जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस व अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठककर समस्यायें सुनने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए 22 से 24 हजार पदो पर भर्ती निकाली है जिसे समय से पूरा करना लक्ष्य है। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पर करने वाले युवकों को एक साल बढाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रू0 की सहायता दी जायेगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय व अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है। आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालो के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के अन्तर्गत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनायी गयी है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डन कार्डों में आ रही दिक्कतों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणायें भी जनपद के लिए की इन घोषणाओं में पाण्डेखोला स्थित जजी, विकासभवन तथा निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा, बेस-बेतालेश्वर मोटर मार्ग से विकास भवन तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तावेज लेखकों हेतु शैड, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चैम्बर, कैन्टीन आदि जन सुविधाओं का विकास किया जायेगा, अल्मोड़ा गैस गोदाम के पास अपर माल रोड एवं लोअर माल रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण किया जायेगा, अल्मोड़ा बाजार में विद्युत, टेलीफोन एवं अन्य समस्त झूलते तारों को भूमिगत किया जायेगा, धौलछीना में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, कोसी से हवालबाग में एग्रो प्रोसेसिंग ग्रोथ सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क, कैफे निर्माण एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा, कसारदेवी क्षेत्र स्थित डीनापानी में आपदा प्रबन्धन विभाग के स्वामित्व की भूमि पर आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी प्रशिक्षणों हेतु उच्च स्तरीय रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर बनाया जायेगा, स्यालीधार/पाण्डेखोला में राजस्व विभाग की आवासीय कालोनी का निर्माण, उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर में सीवर लाईन का निर्माण किया जायेगा, किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

ताकुला मण्डल में पॉलीटैक्नीक में सिविल और फार्मेसी ट्रेड खोला जायेगा, ताकुला मण्डल मंे सुअररोधक ताड़बाड़ का कार्य किया जायेगा, ग्राम सुनोली में स्व0 सोबन सिंह जीना के जन्मोत्सव पर होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया, सोमेश्वर आईटीआई को स्व0 प्रयाग दत्त जोशी के नाम पर किया जायेगा, सोमेश्वर विधानसभा में 10 हैण्डपम्प लगाये जायेंगे, त्रिवेणी घाट का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, लकड़ी टाल का स्थानान्तरण सोमेश्वर बाजार से घाट मेें किया जायेगा, सोमेश्वर सोमनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, बयालाखलसा बद्रीनाथ मन्दिर के कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत की जायेगी, चनौदा शहीद दिवस को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा, हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय में भवन का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज भगतोला में कक्षा कक्ष का निर्माण किया जायेगा, स्वतन्तत्रा संग्राम सेनानी नारायण सिंह नयाल की मूर्ति स्थापना एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा, जवाहर सिहं बिष्ट की मूर्ति एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा, ग्राम कयाला में शहीद कैलाश सिंह रौतेला मार्ग का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण किया जायेगा, मण्डल स्याहीदेवी में हैण्डपम्प लगाये जायेंगे, शीतलाखेत इण्टर कालेज के कक्षा कक्षों की मरम्मत कार्य किया जायेगा, अल्मोड़ा-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में ग्वालाकोट से चुडलेख तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राम मन्दिर से ग्राम पंचायत गुड़काण्डे तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज सिरखेत का नाम विकास पुरूष नित्यानन्द काण्डपाल के नाम किया जायेगा, मलियाल गॉव में कुमोड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज श्रीखेत में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, सुनियालीकोट-मटिला मोटर मार्ग गड़स्यारी तक जीप मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मोटर मार्ग से नौगॉव जूनियर हाईस्कूल तक जीप लिंग मार्ग का निर्माण किया जायेगा, डूंगा से राजकीय इण्टर कालेज भधौरी तक तक सीसी कंक्रीट मार्ग बनाया जायेगा, चौबटिया-कुनेलाखेत मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मण्डल ताकुला में हैण्डपम्प लगाये जायेंगे।

प्राथमिक विद्यालय दुमड़नाथ में चाहरदीवारी का निर्माण किया जायेगा, दुग्ध प्रोत्साहन धनराशि यहॉ पर अवमुक्त की जायेगी, राजकीय इण्टर कालेज सलत का नाम शहीद कैप्टन बहादुर सिंह कैड़ा के नाम पर किया जायेगा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

जागेश्वर धाम में मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली तथा एस0टी0पी0 व सिवरेज लाईन का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर में आरतोला से फुलई जागेश्वर, मन्तोला, गोठ्यूड़ा, भगरतोला, चमुवा, नैनी आदि ग्रामों हेतु बाईपास का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर धाम में मुख्य प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा आरतोला से जागेश्वर मोटर मार्ग में स्थित पौराणिक मन्दिरों, गुफाओं, ब्रहमकुण्ड एवं रैनबसेरे का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, महतगॉव से हवालबाग को जोड़ने हेतु पुल का निर्माण किया जायेगा, लखुडियार चित्रित शैलाश्रय ग्राम दिंगोली अल्मोड़ा का सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा, पातालदेवी मंदिर, ग्राम शैल का जीर्णोद्धार किया जायेगा, त्रिनेत्रेश्वर एकादश रूद्र महादेव मन्दिर एवं नौदेवल मंदिर समूह ग्राम बमनस्वाल का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा, पातालदेवी मंदिर ग्राम शैल का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा, तहसील जैंती अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुमाल्सों के तोक खड़ियानौली में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जायेगा, चायखान-थुवासिमल मोटर मार्ग के किमी0 10 से निरई ग्राम पंचायत तक 02 किमी0 सड़क का डामरीकरण एवं अन्य कार्य किया जायेगा, चलमोड़ी गाड़ा से नया सिरकोट तक 05 किमी0 मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा।
मरचूला में एडवेंचर र्स्पोटस सेन्टर एवं गैस्ट हाउस का निर्माण, शीतलाखेत एवं इसके आस-पास के क्षेत्र को सेब उत्पादक पट्टी के रूप में विकसित किया जायेगा तथा यहॉ उद्यान विभाग की भूमि पर अवस्थापना विकास सम्बन्धी कार्य कराये जायेंगे, विकासखण्ड चौखुटिया में भगवान भैरवनाथ मन्दिर लावागढ़ी भैरव मंदिर पाण्डुवाखाल को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, चौखुटिया में मॉ नन्दादेवी मन्दिर जाबर, कोट्यूड़ाताल को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेग, द्वाराहाट में स्याल्दे बिखोती मेले को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा, द्वाराहाट इण्टर कालेज द्वाराहाट में भवनों की मरम्मत एवं मुख्य भवन का जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा, आदर्श इण्टर कालेज सुरईखेत में भवनों का जीर्णोद्धार किया जायेगा, नौलाकोट से बगड़गॉव की ओर गगास नदी पर पैदल झूला पुल का निर्माण, नौबाड़ नैथना देवी मन्दिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, द्वाराहाट पेयजल योजना फेज-2 का निर्माण कार्य किया जायेगा, बिन्ता भतौरा उदेपुर तक 10 किमी0 लिंक मोटर मार्ग का सेतु सहित निर्माण किया जायेगा, वि0ख0 चौखुटिया में कुथलाड नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा, भूमिया मन्दिर मासी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, वि0ख0 चौखुटिया में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, दूरागिरी मन्दिर के समीप अत्याधुनिक सर्वाजनिक सुलभ शौचालय एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा, विधानसभा द्वाराहाट के अन्तर्गत दुर्गम क्षेत्रों (जालली, तड़ागताल, दूनागिरी, जौरासी) में उत्तम श्रेणी के मोबाईल टावरों की स्थापना की जायेगी, चौखुटिया में मासी में राम पादुका पर रामगंगा नदी में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निर्माण किया जायेगा विधानसभा द्वाराहाट के अन्तर्गत गजार के बजोरगाड़ में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, बग्वालीपोखर में रामलीला मैदान का विस्तारीकरण, चाहरदीवारी व मंच का निर्माण किया जायेगा, विकासखण्ड हवालबाग के साई मंदिर से धार की तूनी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य किया जायेगा, अल्मोड़ा में एक बड़ी पार्किंक के लिए स्वीकृति आदेश जल्दी ही जारी कर दिया जायेगा, विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर धौलछीना में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिला का सुदृढ़ीकरण किय जायेगा, उप तहसील मछोड़ को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा, सल्ट के इनोला से न्यूमा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मौलेखाल बाजार में पार्किंग का निर्माण किया जायेगा, मठखाली, कालिका मन्दिर तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज मछोड़ में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, खुसियाथल में खैल मैदान का निर्माण किया जायेगा। द्वाराहाट इण्टर कालेज में भवनों का जीर्णोद्धार व मुख्य द्वार का निर्माण किया जायेगा, आदर्श इण्टर कालेज सुरईखेत मंे भवनों का निर्माण किया जायेगा, चलमोड़ी-सीराकोट मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीआरओ द्वारा हमारी सीमाओं तक बेहतर सड़क सुविधा दी गयी है। इसके अलावा हमारे सैनिक सीमाओं में बेहतर चौकसी कर रहे है। प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए भविष्य में यहॉ पर कई कार्य किये जाने है। इस कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में कई योजनायें चल रही है साथ ही विभाग द्वारा भी प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है व जो कार्य वर्ष 2017 से पूर्व रूक गये थे उन्हें वर्तमान सरकार पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास की सारी सम्भावनायें धरातल पर उतर रही है जिससे लोग आशान्वित है।


इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जनपद प्रभरी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, विधायक सल्ट महेश जीना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, संगठन मंत्री अजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, भाजपा महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, अनिल साही, दीप भगत के अलावा अपार जन समूह उपस्थित रहा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Braking uttarakhand CM धामी ने जनपद वासियों को दी यह बड़ी सौगातें Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग अल्मोड़ा: जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

Related Stories

उत्तराखंड में प्रस्तावित रोजगार मेलों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में प्रस्तावित रोजगार मेलों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

  • हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

  • देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,057)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,028)
  • नैनीताल (6,434)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,132)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (913)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता