अल्मोड़ा- विश्व रक्तदान दिवस पर डीएम विनय तोमर ने किया रक्तदान , दिया यह संदेश , video
Almora News: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी समय समय पर रक्तदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करेंगे तो रक्तकोष में रक्त रहेगा, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा भी की।
इस दौरान सीएमओ डॉ आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीके सिन्हा समेत अन्य उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट