अल्मोड़ा: 300 मीटर गहरी खाई में मिला लापता आरक्षी का शव, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
अल्मोड़ा के मछोड़ क्षेत्र में गहरी खाई से लापता आरक्षी का शव निकालती SDRF टीम।
चार दिनों से लापता थे भतरौजखान थाने में तैनात आरक्षी संजीव चौधरी, मछोड़ के पास खाई में मिली कार
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में एसडीआरएफ टीम ने चार दिनों से लापता चल रहे एक आरक्षी का शव गहरी खाई से बरामद किया है। सोमवार को भिकियासैंण थाने से SDRF को सूचना मिली कि भतरौजखान थाने में तैनात एक आरक्षी की कार मछोड़ क्षेत्र के समीप गहरी खाई में गिरी हुई दिखाई दी है।
सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि हुंडई क्रेटा कार संख्या UK18Q-2132 मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी।
दुर्गम परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने खाई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खाई से एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान आरक्षी 11CP संजीव चौधरी के रूप में हुई। संजीव चौधरी मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान थाने में तैनात थे।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


