Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • AllMS: कोविड रिकवर होने के बाद यदि सांस लेने में दिक्कत हो तो ना करें नजरअंदाज
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य

AllMS: कोविड रिकवर होने के बाद यदि सांस लेने में दिक्कत हो तो ना करें नजरअंदाज

Mohan Chandra Joshi June 17, 2021
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश(AIIMS)। कोविड से रिकवर होने के बाद यदि किसी मरीज को फिर से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। यह पोस्ट कोविड के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में आपको शीघ्र चिकित्सक से संपर्क कर अपना उपचार शुरू कराना चाहिए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए यह सलाह जारी की है।

कोरोना महामारी से जूझते हुए लगभग डेढ़ साल का समय बीतने को है। लेकिन यह जानलेवा वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से ठीक हो चुके कई लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी उनमें अब फिर से कोविड के लक्षण उभर रहे हैं। इन लक्षणों में अधिकांश को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार यह लक्षण पोस्ट कोविड के हैं और ऐसे में समय रहते उपचार कराने की आवश्यकता होती है।

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने इस बाबत बताया कि कोविड से ठीक को चुके कई लोगों में क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम ( बिना श्रम किए थकावट महसूस होना ) और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत प्रमुखता से देखी जा रही है। इसके अलावा ’नाॅर्मल लंग्स कैपेसिटी’ के कारण चलने में कठिनाई होना, सीने मे दर्द आदि की शिकायतें भी उभर रही हैं। साथ ही कुछ लोगों को अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत के अनुसार यह सभी पोस्ट कोविड के लक्षण हैं। उन्होंने सलाह दी है कि ऐसे लोगों को तत्काल इलाज की आवश्यकता है और ऐसे लक्षणों के सामने आने पर हरगिज किसी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों के लिए रिहैबिलिटेशन ( स्वस्थ जीवनशैली में लौटने की प्रक्रिया ) की व्यवस्था करने की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन

कोविड के नोडल अधिकारी डाॅ. पीके पण्डा जी ने बताया कि एम्स, ऋषिकेश की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में इन दिनों औसतन 10 से 12 पोस्ट-कोविड मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे मरीजों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इनमें अधिकांश मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, हृदय और डायबिटीज संबंधी शिकायतें हैं। उन्होंने बताया कि कोविड से रिकवर हो चुके लोगों का ध्यान कैसे रखा जाय तथा उनकी जीवनशैली व खानपान कैसा हो, इन विषयों पर गंभीरता से अमल करने की जरूरत है। मरीज के ठीक होने पर डिस्चार्ज के दौरान अस्पताल द्वारा जारी प्रोटोकाॅल का न्यूनतम 3 महीने तक गंभीरता से पालन करने से पोस्ट कोविड की स्थिति से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट

उन्होंने बताया कि एसिम्टोमैटिक लक्षण वाले कोविड मरीज यदि नियमित ब्रीदिंग एक्सरसाइज (सांस से जुड़े व्यायाम ) का अभ्यास करें और संतुलित व पौष्टिक भोजन लें, तो उनमें पोस्ट कोविड की समस्या नहीं होगी, लेकिन ’हाइफ्लो ऑक्सीजन थैरेपी’ वाले और जो मरीज वेन्टिलेटर पर रहे हों, उन्हें फेफड़ों में परेशानी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को कुछ कदम चलने के बाद सांस फूलने लगे या सांस लेने में तकलीफ हो तो उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर अपना उपचार कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

नोडल ऑफिसर डाॅ. पीके पण्डा जी ने बताया कि जिन लोगों को बीपी, अनियं​त्रित शुगर, किडनी रोग व हार्ट की बीमारी है, ऐसे लोगों को पोस्ट कोविड से ज्यादा खतरा है। ऐसे लोगों को नियमिततौर से चिकित्सक के संपर्क में रहकर दवा का उपयोग करना चाहिए। खड़े होने पर चक्कर आने की शिकायत पर ब्लड प्रेशर की जांच करान और हाथ पैरों में ऐंठन होने पर चिकित्सक की परामर्श से विटामिन- ए, बी काॅम्पलेक्स और विटामिन- सी का सेवन करना उचित रहता है। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने पर कोरोना वायरस मरीज की मांसपेशियों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है, इन हालातों में शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे लक्षण वाले मरीजों को अपने भोजन में हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। इससे मांशपेशियां मजबूत होती हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: AllMS: कोविड रिकवर होने के बाद यदि सांस लेने में दिक्कत हो तो ना करें नजरअंदाज Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News

Related Stories

जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
शारदा नदी किनारे सर्च अभियान चलाती टीम शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

  • छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

  • नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

  • सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,546)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,405)
  • खेल (355)
  • चंपावत (957)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,751)
  • नैनीताल (6,330)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,038)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (495)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत