Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • AIIMS: नशे के रोगियों को मिलेगा मुफ्त उपचार, नशा छोड़ने के इच्छुक इस नंबर पर लें सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

AIIMS: नशे के रोगियों को मिलेगा मुफ्त उपचार, नशा छोड़ने के इच्छुक इस नंबर पर लें सहायता

Mohan Chandra Joshi June 16, 2021
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश एम्स में शुरू हुआ ए. टी. एफ., मरीजों को उपचार के साथ दवा भी मिलेगी निशुल्क


ऋषिकेश। भारत देश के साथ पूरी दुनिया में भी बहुत से लोग नशे की बीमारी से ग्रसित हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2019 में किए गए एक शोध में यह पाया गया कि उत्तराखंड में तम्बाकू के अलावा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नशे के प्रकारों में शराब, कैनाबिस उत्पाद (भांग/गांजा/चरस), ओपिऑइड्स (स्मैक/हेरोइन/कोकेन/ डोडा आदि ) व इन्हेलन्ट्स भी प्रमुखरूप से शामिल है। इस सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार का नशा करने वाले मौजूदा पुरुष उपभोगकर्ताओं की संख्या शराब से 38.1 प्रतिशत, कैनाबिस उत्पाद से 1.4 प्रतिशत, ओपिऑइड्स से 0.8 प्रतिशत और इन्हेलन्ट्स का इस्तेमाल करने वाले 10 से 17 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 1.7 फीसदी है। देशभर में हर पांच में से एक व्यक्ति शराब और हर 11 में से एक व्यक्ति कैनाबिस नशे का रोगी है, जिन्हें तत्काल उपचार की नितांत आवश्यकता है। इसके अलावा लगभग 77 लाख भारतियों को ओपिऑइड्स नशे के लिए शीघ्र इलाज शुरू करने की जरुरत है। आजकल देखा गया है कि वयस्क लोग ही नहीं बल्कि बच्चे भी नशे के रोगी बनते जा रहे हैं।


इसकी एक अहम वजह है लोगों के जीवन में स्ट्रेस बहुत बढ़ गया है। कोरोना पान्डेमिक के चलते भी इस स्ट्रेस में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे लोगों में आम धारणा बन गई है कि नशा करना स्ट्रेस से जूझने और निपटने का एक आसान तरीका है, मगर यह स्ट्रेस को कम अथवा समाप्त करने का सबसे गलत तरीका है। नशे की शुरुआत आमतौर पर खुद व्यक्ति की इच्छा से, प्रयोग करने की उत्सुकता, दोस्तों के दबाव, पारिवारिक परेशानियों, काम का स्ट्रेस व अन्य परेशानियों से होने की वजह से होती है। मगर एक बार इससे ग्रसित होने पर यह नशे का रोग बन जाता है। नशे की बीमारी केवल एक आदत, इच्छाशक्ति में कमी या कमज़ोरी का कम होना नहीं बल्कि एक काम्प्लेक्स तरीके की दिमागी बीमारी है। नशे से व्यक्ति के दिमाग में अस्थायी एवं स्थायी बायोकैमिकल बदलाव आते हैं, जिसके लिए इलाज की जरुरत पड़ती है। नशा ग्रस्त व्यक्ति का दिमाग उसका साथ नहीं दे पाता अथवा वह इस नशे की बीमारी से अपने आप कभी भी बाहर नहीं आ पाता। नशे के रोग से बहुत से लोगों का घर- परिवार खराब हो जाता है और प्रतिवर्ष लाखों लोग अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक जीवन व रोजमर्रा की जिंदगी पर भी इसका बहुत हद तक दुष्प्रभाव पड़ता है।

एम्स संस्थान में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी के निर्देशन में शुरू की गई एटीएफ सर्विस ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है और वह फिर से मुख्यधारा से जुड़कर अपने अमूल्य जीवन को संवार सकते हैं।
एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी ने बताया कि रोगियों को नशे की समस्याओं से दूर करने के लिए एम्स ऋषिकेश ने एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ए.टी.एफ.) की शुरुआत की है, जिसमें नशावृत्ति के शिकार रोगियों को परामर्श व उपचार की सभी प्रकार उच्चस्तरीय सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में इस सुविधा को ए.टी.एफ. एन. डी. डी.टी.सी. एम्स दिल्ली द्वारा समन्वित तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सहायता से शुरू किया गया है। इस सेवा के शुरू किए जाने का उद्देश्य प्रदेश में नशे से ग्रस्त रोगियों को मुफ्त एवं उच्चस्तरीय उपचार मुहैय्या कराना है। संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ए.टी.एफ. के नोडल ऑफिसर डा. विशाल धीमान जी ने बताया कि एम्स में संचालित ए.टी.एफ के तहत, ओपीडी OPD और एडमिशन (IPD) दोनों तरह से इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में सभी मरीजों के लिए बिस्तर की सुविधा, सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं, अत्याधुनिक उपचार प्रणाली निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ही रोगियों की काउंसलिंग भी की जाएगी। जिसमें उन्हें नशे की तलब को कंट्रोल करने की अलग-अलग तकनीकें बताई जाएंगी, साथ ही रोगियों की मोटिवेशनल इंटरव्यूइंग भी की जाएगी।

नशा छोड़ने के इच्छुक लोग इस नंबर से लें सहायता


संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ए.टी.एफ. के नोडल ऑफिसर डा. विशाल धीमान जी ने बताया कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एम्स के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7456897874 (टेली-एडिक्शन सर्विस) भी जारी किया गया है, जिसमें सोमवार प्रातः 9:00 बजे से शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक और शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है। ए.टी.एफ प्रोजेक्ट का उद्देश्य उत्तराखंड और इसके आसपास के क्षेत्रों को नशखोरी के विरुद्ध लोगों को जागरुक करना और इससे ग्रसित रोगियों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है, जिससे वह समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी उन्नति के साथ सामान्य जीवन जी सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: AIIMS: नशे के रोगियों को मिलेगा मुफ्त उपचार Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News ऋषिकेश एम्स नशा छोड़ने के इच्छुक इस नंबर पर लें सहायता

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश