Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, गढ़वाल आयुक्त-आईजी ने दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, गढ़वाल आयुक्त-आईजी ने दिए बड़े निर्देश

रुद्रप्रयाग में आयोजित समीक्षा बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी राजीव स्वरूप ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पारदर्शिता और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को फर्जी खबरों पर तत्काल कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi May 4, 2026
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में मौजूद गढ़वाल आयुक्त, आईजी और प्रशासनिक अधिकारी

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक करते गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी राजीव स्वरूप।

ख़बर शेयर करें -

भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्ग पर रोक

रुद्रप्रयाग, 04 मई 2026: आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने गढ़वाल आयुक्त महोदय को अब तक की यात्रा संचालन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवाओं का उपयोग किया है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी के माध्यम से यात्रा की गई है।

उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है, गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, सभी अस्पताल पूर्णतः क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स तैनात है। 8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा किया गया है। निर्धारित मानकों के उल्लंघन पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं। पशु चिकित्सालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था की गई है तथा गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड पर महिला एवं पुरुषों के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत, पेयजल, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट एवं शटल सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग एवं आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

गढ़वाल आयुक्त ने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, कार्मिकों की पर्याप्त तैनाती, सफाई सामग्री एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से शौचालयों की रेंडम चेकिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यात्रा से संबंधित भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों को तत्काल अपना पक्ष जारी करने के निर्देश दिए, ताकि अफवाहों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

हेली सेवाओं में टिकटों का निर्धारित दरों पर ही विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि यदि मनमाने तरीके से टिकट बिक्री या वसूली की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोनप्रयाग में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

धाम क्षेत्र में फायर ऑडिट कराने तथा सभी आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों से भी लिए सुझाव
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने यात्रा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए तुना-बौंठा मोटर मार्ग के डामरीकरण, तुंगनाथ-चोपता में पार्किंग निर्माण, शौचालय व्यवस्था तथा प्रमुख मंदिर मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने की मांग रखी। जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह में साइन बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर आयुक्त द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि उन्होंने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया है, जिसमें अधिकांश स्थानों पर मार्ग की स्थिति संतोषजनक पाई गई है तथा आवश्यक स्थलों पर सुधार हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।

18 किलोमीटर पैदल मार्ग पर शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने हेतु हर समय सफाई कर्मियों एवं पर्यावरण मित्रों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ धाम में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु ₹5 लाख की धनराशि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को आवंटित की गई है।

सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों एवं पैदल आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक सामग्री के परिवहन को अनुमति दी जाएगी तथा उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा यात्रियों से संवाद स्थापित करेंगे। मौसम अनुकूल होने पर केदारनाथ धाम तक पैदल निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौसम की प्रतिकूलता के कारण हेली सेवाओं में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेते हुए हेली कंपनियों को पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यदि यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो आवश्यकतानुसार यात्रा को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को परिस्थिति के अनुसार 2-3 घंटे के लिए यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज भी यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा संचालन सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, अगस्तमुनि ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, सुलभ इंटरनेशनल से धनंजय पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आईजी गढ़वाल उत्तराखंड यात्रा केदारनाथ धाम केदारनाथ यात्रा 2026 गढ़वाल आयुक्त गौरीकुंड चारधाम यात्रा यात्रा सुरक्षा रुद्रप्रयाग सोनप्रयाग

Related Stories

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में घने बादल, बारिश और मौसम का बदला हुआ मिजाज। उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक। देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज

  • देहरादून में विकास योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम

  • देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,473)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,399)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (631)
  • देहरादून (10,718)
  • नैनीताल (6,310)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,343)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून: टीबी मुक्त अभियान की सुस्त प्रगति पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, कमजोर प्रदर्शन वाले सीएमओ पर गिरेगी गाज देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम एक्शन मोड में, अफसरों को तय समयसीमा का अल्टीमेटम धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार