Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

Mohan Chandra Joshi October 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

शिक्षा, कृषि, कौशल विकास, स्वास्थ्य और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहलें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और नीतियों पर विचार-विमर्श कार्यक्रम “धामी सरकार के चार वर्ष: उपलब्धियाँ” शीर्षक से आयोजित किया गया। इस चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी, अध्यक्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने चार वर्षों में विकास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) को राज्य और देश के लिए उदाहरण बताया। डॉ. जोशी ने कहा, “जहां युवा अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे, वहां स्वयं पहुंचकर उनकी बात सुनने वाले धामी जी पहले मुख्यमंत्री हैं।” उन्होंने शिक्षा सुधारों की सराहना करते हुए स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा के विस्तार को धामी सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

कालाढुंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में राज्य का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने मंदिरमाला परियोजना, चारधाम और राज्य की सड़कों का चौड़ीकरण, धर्मांतरण निवारण, सख्त नकल विरोधी कानून, और अवैध अतिक्रमण ध्वस्तीकरण जैसे कार्यों का उल्लेख किया, जिससे राज्य को नया मुकाम और पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार को तीन ऐतिहासिक निर्णयों, समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, और गैरकानूनी मदरसों के विरुद्ध कार्यवाही, के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त किया।

प्रो. (डॉ.) धनंजय जोशी, पूर्व कुलपति, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय, ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा, चेतना और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा, “यह सरकार केवल परंपराओं को आगे नहीं बढ़ा रही, बल्कि नए मार्ग भी बना रही है।”

प्रो. (डॉ.) सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, ने कहा कि उत्तराखण्ड स्वाभाविक रूप से एक ऑर्गेनिक स्टेट है और अब सिक्किम व मेघालय के बाद देश का तीसरा अग्रणी राज्य बन चुका है। उन्होंने जैविक खेती, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, कंपोजिट एग्रीकल्चर और नवाचारपूर्ण खेती को राज्य के किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभ और रोजगार का स्रोत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

प्रो. (डॉ.) नवीन चन्द्र लोहनी, कुलपति, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, ने नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और डिस्टेंस एजुकेशन में राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने हर जनपद में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने और उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताया, जो स्थानीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है।

प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट, एवं प्रो. (डॉ.) दीवान सिंह रावत, कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि अनुसंधान, नवाचार और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, और उत्तराखण्ड अब विज्ञान एवं तकनीक आधारित शासन का मॉडल बन रहा है।

प्रो. (डॉ.) एन. एस. बिष्ट, कुलपति, आम्रपाली विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, ने कहा कि धामी सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है, और राज्य हर क्षेत्र में नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है।

प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति, ने कहा कि सरकार ने धर्मांतरण निवारण कानून, युवा सशक्तिकरण, तीर्थाटन, पर्यटन विकास और फिल्म नीति 2024 जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और पर्यटन स्थलों को नया मंच मिला है, जिससे उत्तराखण्ड “फिल्म डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया” के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

दिनेश मानसेरा, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड जनसंख्या विश्लेषण समिति, ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 9000 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है, जिससे कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने “सैन्य धाम” निर्माण और आपदा प्रबंधन में मुख्यमंत्री की सक्रियता का उल्लेख किया, विशेषकर उत्तरकाशी की शिलक्यारा टनल में 41 श्रमिकों के बचाव में उनकी उपस्थिति का उदाहरण दिया।

वक्ताओं ने राज्य में तीर्थाटन मार्गों के चौड़ीकरण, चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन, ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, MSME प्रोत्साहन, स्टार्टअप योजनाओं और डिजिटल शासन की दिशा में धामी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

सम्मेलन का आयोजन मदन मोहन सती, मीडिया समन्वयक मा० मुख्यमंत्री द्वारा किया गया अथवा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बंशीधर भगत, विधायक कालाढुंगी क्षेत्र, दीपा दरमवाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल, गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी नगर निगम, अनिल कपूर (डब्बू), अध्यक्ष, मंडी समिति हल्द्वानी, प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सहित अनेक गणमान्य अतिथि, वक्ता एवं छात्र-छात्राएँ शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

  • शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,638)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,525)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,321)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी