नैनीताल: नाबालिक के गर्भवती होने मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पॉस्को और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Nainital News: नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के गर्भवती होने मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि दुष्कर्म के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई होगी साथ ही संपत्ति के विरुद्ध भी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र के अनुसार आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया हैं।
गुरुवार दोपहर भवाली में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
हिंदु संगठनों के लोग कोतवाली में कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से इस प्रकरण पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मिले। उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। संगठन के लोग जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारे लगाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे धीरे दुकानों के शटर बन्द होते गए।
एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते रोज अस्पताल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग, गर्भवती हो गई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत किया गया।
इधर, नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप के साथ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


