हल्द्वानी: गौला बाईपास पर हादसा, बस और डंपर की जबरदस्त भिंडत- पुलिस मौके पर
हादसे में डंपर चालक घायल
बस यात्रियों सहित बाकी सभी लोग सुरक्षित
Haldwani News- हल्द्वानी के गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के समीप रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर चालक के घायल होने की सूचना है, जबकि बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे टूरिस्ट बस संख्या एआर 20 डी 3009 गौलापार स्थित बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में लगभग दस यात्री सवार थे। इसी दौरान आवला चौकी गेट के सामने डंपर संख्या यूके 04 सीबी 2596 गौला नदी खनन गेट के भीतर जाने के लिए अचानक मुड़ा, जिससे बस और डंपर आमने-सामने टकरा गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र से कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया और घायल डंपर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सौभाग्य से बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट