ड्यूटी से लौट रही युवती से बस में छेड़छाड़- Haldwani Crime News
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Haldwani News: महिला बैंक कर्मी के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है , महिला द्वारा पुलिस हेल्पलाइन में शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को दबोच लिया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक हल्द्वानी निवासी युवती गदरपुर के बैंक में कार्यरत है , युवती ड्यूटी के बाद जब गदरपुर से अपने घर आ रही थी तो व्यक्ति ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन में की , टीपी नगर पुलिस चौकी ने बस को रुकवा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दरअसल मुखानी निवासी एक युवती गदरपुर की बैंक शाखा में काम करती है। जब वह बीती शाम हल्द्वानी के लिए गदरपुर से रवाना हुई तो उसे एक मनचले कि गलत हरकतों का सामना करना पड़ा। जब बस बेलबाबा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति उसकी बगल की सीट पर आकर छेड़खानी करने लगा
महिला के विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपी नगर पुलिस ने बस को रुकवाया और आरोपी ललित चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


