अल्मोड़ा -जिले के सभी निकायों के लिए 59 पोलिंग पार्टियां रवाना , कल होगा मतदान
Almora News: अल्मोड़ा में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 22 जनवरी को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया तथा भिकियासैंण से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ उनके मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिले के एक नगर निगम (अल्मोड़ा), एक नगरपालिका (चिलियानौला) तथा 3 नगर पंचायत (द्वाराहाट, भिकियासैंण तथा चौखुटिया) के लिए कुल 59 बूथ बनाए गए हैं जिनमें कल 23 जनवरी को मतदान होगा। जनपद के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला तथा 6 अन्य वर्गीय मतदाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मतदान सामग्री स्थल पर पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


