Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 38th National Games: देवभूमि को प्रकाशित करने निकली तेजस्विनी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

38th National Games: देवभूमि को प्रकाशित करने निकली तेजस्विनी

Mohan Chandra Joshi December 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हल्द्वानी से मशाल यात्रा और प्रचार रथ का हुआ शुभारंभ

कुमाऊं की इस पुण्य धरा से प्रारंभ होने वाली ये मशाल यात्रा न केवल प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास में सहायक होगी बल्कि हमारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित भी करेगी।सीएम, पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई।

तेजस्विनी (मशाल) और प्रचार रथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है कि 38वे खेल की मेजबानी राज्य को मिले है। हम सबका प्रयास रहेगा कि राष्ट्रीय खेल को भव्य और बेहतर तरीके से आयोजित कर मिसाल पेश की जाए। साथ ही संकल्प से शिखर तक की  यह यात्रा आम जन के सहयोग से राज्य को शिखर तक ले जाएगी।

सीएम ने कहा कि 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और आम जन को यात्रा के जोड़कर जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल में मशाल रैली 26 और 27 दिसम्बर जो हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी और रामनगर में घूमेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को कोच मुहैया करवाना हो, खेल का माहौल प्रदान करना हो, या फिर उन्हें आर्थिक सहायता देनी हो, हमारी सरकार प्रत्येक स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार; स्मैक-चरस बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के हमारे खिलाड़ियों को 1500 रूपये की छात्रवृत्ति प्रतिमाह प्रदान की जा रही है।  इसके अलावा, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ ही 10 हजार रूपए प्रति खिलाड़ी खेल उपकरण खरीदने हेतु भी दिए जा रहे हैं। इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 17 हजार से अधिक खिलाड़ियों को कुल 33 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने कहा जहां एक ओर प्रदेश में नई खेल नीति लागू कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन व किट आदि भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को पुनः लागू करने एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना करने जैसे अनेकों निर्णयों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों के मानदेय में भी 78 प्रतिशत से 140 प्रतिशत तक की वृद्धि की गयी है साथ ही हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का गठन कर उसमें 16 करोड. रूपये़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान भी किया है।

श्री धामी ने कहा कि  खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निरंतर सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई नए खेल मैदानों का निर्माण करने के साथ ही पहले से बने स्टेडियम और स्विमिंग पूलों का भी पुनर्निर्माण किया गया है। श्री धामी ने कहा वाटर स्पोर्ट्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण करने के साथ ही शूटिंग रेंज को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रूद्रपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रदेश के कई शहर स्पोर्ट्स सिटी के रूप में उभर रहे हैं इसके साथ ही उत्तरकाशी और चंपावत जैसे क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे खेल स्टेडियमों का निर्माण किया है। श्री धामी ने कहा कि शीघ्र ही कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में राज्य का प्रथम खेल विश्वविद्यालय भी बनाने जा रहा हैं। जिससे न केवल हल्द्वानी क्षेत्र के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा बल्कि पूरे प्रदेश के खिलाड़ी भी लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में होने जा रहें 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न केवल हमारे खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का एक सुनहरा मौका है, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से पूरे प्रदेश में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी।  उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ होने वाली राष्ट्रीय खेलों की ये मशाल यात्रा आगामी राष्ट्रीय खेलों में हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मेडल लाकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित करेगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज से राष्ट्रीय खेलों के औपचारिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वह शिखर तक पहुंच सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टाप 5 में आना है । उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा कर सके तो आप आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बन जाएंगे, आपकी देखादेखी प्रदेश में हजारों खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी । खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल को कैरियर बनाने के लिए युवाओं के खातिर सारे रास्ते खोल दिए हैं। खेल मंत्री  ने कहा कि सरकार की योजनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में बचपन से उनकी मदद कर रही है बल्कि पदक जीतने पर अब उनका करियर बनाने की गारंटी भी सरकार की है । अगले 33 दिन खेल मशाल तेजस्विनी 3823 किलोमीटर का सफर करते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी और खेल उद्घाटन की पूर्व संध्या पर देहरादून पहुंचेगी । इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश

खिलाड़ियों का तीर्थ बनेगा गौलापार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने  कहा कि गौलापार को खेल विश्वविद्यालय के रूप में बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है,और अब गौलापार खिलाड़ियों का नया तीर्थ बनकर उभरेगा । खेल विश्वविद्यालय में सिर्फ खिलाड़ियों का हुनर तराशने में मदद करेगा बल्कि उनके करियर को भी संवारेगा।

कार्यक्रम मे बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैडा, अध्यक्ष खेल महासंघ महेश नेगी,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,डा अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, मजहर नईम नवाब, मनोज साह,विकास भगत,रंजन बर्गली, सचिन साह, योगेश रजवार, प्रकाश हरर्बाेला, चतुर सिंह बोरा के साथ ही प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी वंदना, सीडीओ अशोक कुमार पाण्डे, एसएसपी पीएन मीणा, निदेशक खेल प्रशान्त आर्य, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्विकी, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी निर्मला पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही खिलाडी, खेलप्रेमी, गणमान्य, मातृशक्ति आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उधम सिंह नगर के काशीपुर में छात्रा का शव मिलने वाला घटनास्थल Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
चंपावत के पाटी क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
बारिश के बीच बंद स्कूल का दृश्य Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
गोरापड़ाव लूटकांड के घटनास्थल का निरीक्षण करते SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
बंधक बनाने में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार पुलिस ने कब्जे में ली Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
bageshwar-dm-apurva-pandey-pindar-valley-inspection.jpg Bageshwar News: डीएम ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: डीएम ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उधम सिंह नगर के काशीपुर में छात्रा का शव मिलने वाला घटनास्थल Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप

  • चंपावत के पाटी क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

  • बारिश के बीच बंद स्कूल का दृश्य Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

  • गोरापड़ाव लूटकांड के घटनास्थल का निरीक्षण करते SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश

  • बंधक बनाने में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार पुलिस ने कब्जे में ली Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,199)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,481)
  • खेल (361)
  • चंपावत (976)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (709)
  • देहरादून (11,096)
  • नैनीताल (6,471)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,153)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार