Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand- शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार से 16 शिक्षक सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand- शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार से 16 शिक्षक सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह हुआ आयोजित

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारन की शिक्षकों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष-2024 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष-2024 में चयनित 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक एवं 01 संस्कृत शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है। (सूची संलग्न)

राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे शिक्षक समाज की मेहनत और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले ही नहीं, बल्कि चरित्र, नैतिकता और जीवन मूल्यों के निर्माता होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, अध्यापक बच्चों को संस्कारवान, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

राज्यपाल ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु ही बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और बच्चों का भविष्य सही दिशा में ले जाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में शिक्षकों का योगदान निर्णायक रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड शिक्षा का एक प्रमुख केन्द्र रहा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम इस परंपरा को और मजबूत बनाएं।

राज्यपाल ने कहा कि आज के इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को भटकाव से बचाने, उनमें विवेक और सही जीवन-दृष्टि विकसित करने का कार्य भी शिक्षक ही कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अनुभव, ज्ञान और परिश्रम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने की शिक्षकों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शैलेश मटियानी पहाड़ के दर्द और संवेदनाओं को गहराई से समझने वाले कथाकार थे। उन्होंने कथा-साहित्य के साथ-साथ गद्य और सामयिक चिंतन में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। शैलेश मटियानी जी ने भी अपनी कहानियों और उपन्यासों में उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों और ग्रामीणों के संघर्ष को शब्दों के माध्यम से पिरोया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा से ही गुरु को केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पथ प्रदर्शक माना जाता है। वे शिष्यों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों के बीज को रोपित करने का कार्य करते हैं। आज इस डिजिटल युग के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, जो हमारे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। शिक्षकों के प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए भी विशेष योजनाएं प्रारंभ की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का कार्य देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड ने किया। राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में ‘बाल वाटिका’ की शुरुआत कर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति प्रारम्भ की। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ बुनियादी शिक्षा के लिए ‘राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा’ तैयार की गई है। बच्चों में कौशल, उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित करने के लिए ’कौशलम कार्यक्रम’ भी प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 1340 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासें और 950 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी जिलों में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। इस वर्ष 550 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया और प्रदेश के 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टेबलेट प्रदान किए गए है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा विभाग में लगभग 9500 भर्तियां की जा रही है।

कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी दी। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्वर्गीय शैलेश मटियानी के सुपुत्र राकेश मटियानी एवं श्रीमती गीता मटियानी, शिक्षा विभाग के अन्य उच्च अधिकारीगण और पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 190 नशीले इंजेक्शन। Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी और पुलिस की बरामदगी। Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून में कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान। Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

  • उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 190 नशीले इंजेक्शन। Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी और पुलिस की बरामदगी। Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,760)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,546)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,374)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,225)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार