देहरादून- भारी बारिश से उफनती नदी के टापू पर फंसे 05 लोग ,SDRF ने ऐसे बचाई जान – Video
देहरादून। भारी बरसात के चलते उत्तराखंड में नदी नाले उफान पर हैं इसी क्रम में यहां सहसपुर में बरसाती नदी अचानक उफान पर आ गई जिसमें 5 लोग नदी की लहरों के बीच टापू में फंस गए सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए साहस का परिचय देते हुए पांचों लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सहसपुर की एक बरसाती नदी में अतिवृष्टि से जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है जिस कारण नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंस गए है जो वहां से निकलने में असमर्थ है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व से ही अलर्ट SDRF टीमें सहस्त्रधारा व डाकपत्थर से त्वरित रेस्क्यू हेतु मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के बढ़े जलस्तर में अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए टापू पर फंसे 05 लोगों को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित किनारे लाया गया।
उक्त लोगों द्वारा सुरक्षित निकाले जाने के बाद SDRF टीम को धन्यवाद किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


