हल्द्वानी- कर्फ्यू जोन में मोबाइल वैन द्वारा 55 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण,
हल्द्वानी – 30 अप्रैल।. जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम मे बनभूलपुरा के सभी सेक्टरों में मेडिकल टीमों तथा मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत के नेतृत्व मे मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा ओपीडी की गई तथा पैथोलोजिकल टैस्ट भी किये गये।
जानकारी देते हुये डा. पंत ने बताया कि सेक्टर-1 किदवई नगर, सेक्टर-2 चोगरलिया रोड, सेक्टर-3 इन्दिरा नगर, सेक्टर-4 उजाला नगर बरेली रोड तथा सेक्टर-5 ताज चैराहा में मोबाइल वैन ने भ्रमण कर 130 लोगो की ओपीडी की तथा 14 पैथोलोजिकल टैस्ट भी किये।

उन्होने बताया कि भ्रमण के दौरान लोगों को खांसी जुकाम बदन दर्द की दवाईयां निशुल्क दी गई तथा गर्मी के मौसम को देखते हुये ओआरएस के पैकेट भी वितरित किये गये।
डा. रश्मि पंत ने बताया कि अब तक बनभूलपुरा क्षेत्र में 9639 परिवारों के 55766 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पंतनगर किसान मेले में सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार
नैनीताल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर समेत दो आरोपी अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार
बिंदुखत्ता: गैस सिलेंडर के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, प्रशासन के आश्वासन पर लौटे अपने घर
नैनीताल: हल्द्वानी से दिल्ली जा रही कार हादसे का शिकार, चार युवकों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी: राजस्व वसूली में तेजी लाने के डीएम के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के आदेश