शर्मनाक: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर-आरोपी गिरफ्तार
:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
:पीड़ित नाबालिग अस्पताल में भर्ती
खटीमा (उधम सिंह नगर )। 21वीं सदी में भी महिलाओं के साथ हिंसा- दुष्कर्म की वारदातें चिंतनीय विषय है। वहशी दरिंदे महिलाओं के साथ ही नाबालिग बच्चियों को भी निशाना बनाने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। यौन हिंसा की घटनाओं ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है।
यहां शुक्रवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद क्षुब्ध होकर जहर गटकने का मामला प्रकाश में आया है।
किशोरी को गंभीरावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपने घर के रास्ते में बीती एक फरवरी की देर शाम खड़ी थी। इसी दौरान उसके पड़ोस के एक युवक उसे जबरन पकड़कर साथ ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। तब वह गांव के रास्ते में मिली। इधर 3 फरवरी को उसने अपनी मां को अपने साथ पड़ोस के युवक द्वारा किए गए गलत काम की जानकारी दी। बताया कि यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसी दौरान उसकी पुत्री ने लोकजाज के डर से घबराकर जहर गटक लिया। उसे गंभीरावस्था में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस ने बनगवां निवासी परवेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 एवं पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रुद्रपुर स्थित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि किशोरी की बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं किए गए है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें