रुद्रप्रयाग: डीएम के निर्देश पर छापेमारी, कालाबाजारी में 22 घरेलू सिलेंडर जब्त
Rudraprayag News- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने बाजारों और दुकानों का औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उपयोग की जांच की।
छापेमारी के दौरान एक टीम ने घोलतीर और सुमेरपुर बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 22 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए। जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। जब्त किए गए सिलेंडरों को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान के दौरान पूर्ति निरीक्षक पी.बी. सती, पूर्ति निरीक्षक सी.एम. बरमोला, वीरेंद्र सिंह नेगी, एच.एस. रावत तथा थानाध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखते हुए समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से मिलती रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


