लालकुआं:-नशे के 300 इंजेक्शन के साथ दो नशे के सौदागर गिरफ्तार
:- उत्तर प्रदेश के बरेली-बहेड़ी से नशे के इंजेक्शन लाकर लालकुआं-बिंदुखत्ता में कर रहे थे सप्लाई
(जीवन गोस्वामी)लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल सुनील कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 300 नशे के इंजेक्शन के साथ दो नशे के सौदागरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय बृजवाल पुलिस टीम के साथ बिंदुखत्ता के गांधीनगर काला पुल के समीप चेकिंग अभियान चला रहे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखे। पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो उनके पास दो अलग-अलग पारदर्शी डिब्बों में कुल 300 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सलीम पुत्र मोहम्मद आरिफ उम्र 24 वर्ष निवासी शाहगढ़ थाना बहेडी यूपी तथा मोहम्मद आसिफ पुत्र गुलफाम उम्र 22 वर्ष निवासी पश्चिमी राजीव नगर लालकुआं बताया।
बताया जा रहा है दोनों नशे के सौदागर बहेड़ी बरेली से नशे के इंजेक्शन लाकर यहां लालकुआं तथा बिंदुखत्ता में सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम में कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय बृजवाल , हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह , विनोद कुमार ,गोविंद राम शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Indane सिलेंडर अब इन नए नंबरों पर भी बुक करें, 24×7 सुविधा उपलब्ध
कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश
चम्पावत: वृहद मॉकड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, राहत-बचाव दलों ने दिखाया दम
बागेश्वर: उद्योग मित्र बैठक में गाइड प्रशिक्षण, गुणवत्ता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर