चंपावत- लोहाघाट पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस के साथ तीन तस्कर दबोचे
चरस तस्करी में लिप्त बोलेरो वाहन भी जब्त
चम्पावत। जनपद की लोहाघाट पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस के साथ तीन तस्करों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास एक बुलेरो को भी जब्त किया।
अभियान के तहत पुलिस ने खूनाबोरा से 300 मीटर लोहाघाट की तरफ से वाहन संख्या UA04D/7286 बुलेरो से तीन अभियुक्तों के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम चरस परिवहन करते हैं हुए गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक खर्कवाल (39) पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी खर्क खलखड़िया थाना व जिला चंपावत , नवीन चंद्र खर्कवाल (30) पुत्र देवकी नंदन खर्कवाल निवासी खर्क खलकड़िया व हैदर अली (39) पुत्र जाबिर अली निवासी खर्क खलकड़िया थाना व जिला चंपावत शामिल हैं।
पुलिस को दीपक खर्कवाल के पास से 520 ग्राम, नवीन खर्कवाल के पास से 260 ग्राम व हैदर अली के पास से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार कर खटीमा ,उधम सिंह नगर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहे थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष लोहाघाट मनीष खत्री ,उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, देवेंद्र मेहता, कांस्टेबल चंचल सिंह, नवल किशोर ,सुशील कुमार शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें