गुड न्यूज:अल्मोड़ा- ग्रीन जोन में चल सकेंगे सार्वजनिक वाहन
अल्मोड़ा 06 मई, 2020 ।.जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन देहरादून एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार निर्देशों के क्रम में लाॅक डाउन की अवधि को दिनांक 04 मई से दो सप्ताह के लिये विस्तारित किया गया है। वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा को ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है जिसके अन्तर्गत जनपद में यातायात हेतु निम्नलिखित आदेश निर्गत किये गये हैं।
जनपद के अन्दर अधिकतम 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ, सामाजिक दूरी के नियमों तथा मास्क के अनिवार्य प्रयोग का पालन करते हुए प्रातः 07 बजे से सायं 04 बजे तक सार्वजनिक परिवहन संचालित रहेंगे। उसके उपरान्त गृह मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी निदेशों के अनुरूप सांय 04 बजे से प्रातः 07 बजे तक सामान्य आवागमन व गैर आवश्यक क्रिया-कलाप पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
जनपद के अन्दर निजी चौपहिया वाहनों को 1+ 2 सवारी तथा दुपहिया वाहनों में 1+1 साथ प्रातः 07 बजे से सायं 04 बजे तक चलने की अनुमति होगी। निर्धारित समय के उपरान्त सामान्य आवागमन व गैर आवश्यक क्रिया-कलाप पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
जनपद से बाहर ग्रीन जोन वाले जनपदों में परिवहन हेतु पास आवश्यक होगा जो कि ऑनलाईन या सम्बन्धित उप जिलाधिकारी या नोडल अधिकारी यातायत डैस्क की अनुमति के उपरान्त उनके द्वारा जारी किया जायेगा ।
अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जनपदीय मालवाहक वाहन ( खाली वाहन भी सम्मिलित ) सामान्य रूप से संचालित रहेंगे ।
उपरोक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति के विरूद्व आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत: टनकपुर में 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता और टूल किट वितरित
बागेश्वर: 17 दिसंबर से अब तक 42 शिविर, 24,612 नागरिक लाभान्वित, 695 शिकायतों का निस्तारण
रुद्रप्रयाग: मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Uttarakhand News: प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश- सीएस
मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप