उत्तराखंड: नाबालिग किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद खेत में फेंका, पुलिस ने दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सितारगंज (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज से मानवता को झकझोर कर रख देने वाली नाबालिक के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग बालिका को घर के बाहर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के उपरांत खेत में फेंक दिया।
मामले में पुलिस ने दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गत 13 अप्रेल की रात की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितारगंज के पीलीभीत रोड में एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को दो युवक घर के बाहर से उठाकर ले गए। और खेत मे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। परिजनों द्वारा जब किशोरी की ढूंढ़खोज की तो वह खेत मे बेहोशी की हालत में मिली। जिसे परिजनों द्वारा उसे घर लाया गया। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों द्वारा आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो वह उल्टा पीड़िता के परिजनों को धमकाने लगे। और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा सितारगंज के सरकड़ा थाने में मामले की तहरीर दी गई।
जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को, दुष्कर्म व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। सरकड़ा चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया की शुक्रवार को किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह व प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें