अल्मोड़ा पुलिस के ऑपरेशन नया सवेरा को बड़ी सफलता, 2 किलो चरस के साथ तीन नशे के सौदागर दबोचे
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नया सवेरा के तहत पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ तीन नशे के सौदागरों को पकडने में सफलता हासिल की।
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना लमगडा पुलिस द्वारा तीन युवको के कब्जे से 02 किलो 30 ग्राम चरस बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। चरस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 01/20 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इस सम्बन्ध में जगदीश ढकरियाल थानाध्यक्ष लमगड़ा ने बताया की दिनांक 12.01.2020 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर मैं व उ.नि. अनिश अहमद कानि. योगेश गोस्वामी राकेश भट्ट जितेन्द्र मेहता प्रवीन्द्र सिंह थाना लमगड़ा एवं बालम सिंह कार्यपालक मजिस्ट्रैट (तहसीलदार जैंती) द्वारा चौकी मौरनोला गेट के पास KIA SELTOS बिना नम्बर की कार को चैक करने पर कमल मेहरा पुत्र आनन्द मेहरा, सुनील कुमार टम्टा पुत्र गौरी शंकर, नितिन भट्ट पुत्र गणेश चन्द्र भट्ट निवासीगण गुलजारपुर राम सिंह थाना कालाढुंगी जिला नैनीताल के कब्जे से (क्रमशः 808ग्राम, 808ग्राम,414 ग्राम कुल 02.30ग्राम चरस कीमत 2,00000रु ) बरामद कर थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 01/20 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है। युवकों ने पूछताछ पर बताया की सुनील कुमार टम्टा की किडनी दो साल पहले खराब होने के कारण काफी पैसा ईलाज व डायलिसिस में खर्च होने के कारण पैसे की भरपाई के लिये हम लोगों ने चरस पाटी लोहाघाट से लेकर गुलजारपुर ले जा रहे थे गुलजारपुर में फास्ट फूड की दुकान पर ही छोटे छोटे टुकड़ों में यह चरस बेचते है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान