Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट पर

देहरादून, 7 अप्रैल 2026: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन सतर्क।
Mohan Chandra Joshi April 7, 2026
ख़बर शेयर करें -

तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; 60 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और प्रदेशभर में खराब मौसम के आसार बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम के तेवर तल्ख हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट के कारण बर्फबारी की संभावना जताई गई है, वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश के भी संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 अप्रैल को प्रदेश के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मौसम ज्यादा खराब होने की आशंका है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्यभर में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विशेष रूप से नैनीताल जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 8 अप्रैल को जनपद में कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए आमजन से आवागमन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन ने संबंधित तहसीलों, आपदा कंट्रोल रूम और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सड़क के बाधित होने पर उसे तत्काल खोला जाए। इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों और चौकियों को भी आपदा उपकरणों के साथ तैयार रहने को कहा गया है।
अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा या नुकसान की सूचना तुरंत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: किलिमंजारो फतह कर तिरंगा फहराने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से CM धामी की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Alert Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड मौसम अपडेट उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
हरिद्वार के पदार्था में टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
झबरेड़ा पुलिस द्वारा बरामद चोरी की मोटरसाइकिलें Haridwar Crime: 500 CCTV ने खोला बाइक चोरों का राज, दो गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: 500 CCTV ने खोला बाइक चोरों का राज, दो गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

  • कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

  • हरिद्वार के पदार्था में टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,437)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (730)
  • देहरादून (11,211)
  • नैनीताल (6,518)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की