Weekly Horoscope: सभी 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए अपने भाग्य सितारे
देहरादून। Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल (16- 22 फरवरी, 2026): ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों की चाल से यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, यह सप्ताह (16- 22 फरवरी, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। नकारात्मकता मन में रहेगी। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। सप्ताह के मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। यात्रा कष्टकारी हो सकती है, लेकिन आंशिक लाभ दे सकता है। समाचार के मध्यम से थोड़ा मध्यम समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी है लेकिन मध्य और अंत बहुत अच्छा नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य में व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और पिता के साथ पर, स्वयं के स्वास्थय पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और विदेशों से संपर्क बनने की स्थिति बन रही है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य, प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह के मध्य में अपमानित होने का भय रहेगा। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। भाग्य उतना सही नहीं देगा और अंत में व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सप्ताह पूरा ही मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी है। प्रेम अब विवाह की तरफ जा रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र की स्थिति भी अच्छी है और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ इस सप्ताह अच्छी दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। सप्ताह के मध्य थोड़ा खराब है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। सप्ताह के अंत में अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है लेकिन मध्य और अंत बहुत अच्छा नहीं है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। बस उदर रोग से थोड़ा परेशानी दिख रही है और जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी प्रॅाब्लम न हो इस बात का ध्यान रखिए। थोड़ा नकारात्मक ऊर्जा का संचार नौकरी-चाकरी में भी होगा। सप्ताह की शुरुआत में दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। सप्ताह के मध्यम में जीवनसाथी के सानिध्य पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और सप्ताह का अंत भी बहुत अच्छा नहीं है। तो थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान भी ठीक-ठाक हैं। थोड़ा सा भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। सप्ताह के मध्यम में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा और अंत में स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लेकिन ठीक रहेगा कोई बड़ी प्रॅाब्लम नहीं है। नौकरी-चाकरी में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है।
तुला राशि- स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम हैं। बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। थोड़ा गृह कलह भी रहेगी। सप्ताह के मध्य में महत्वपू्र्ण निर्णय रोक दें। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी में तू-तू, मैं-मैं से बचें और अंत में स्वास्थ्य प्रभावित है। डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन जीत जाएंगे आप और अच्छी स्थिति हो जाएगी आपकी। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। सप्ताह के मध्य में घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के बढ़े संकेत होंगे और अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छा है औऱ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और अंत में गृह कलह के बढ़े संकेत हैं। थोड़ा बचकर पार करिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि- तेज आप में आ गया है। एक रौब और रुआब आपमें आ चुका है। अच्छी स्थिति है- स्वास्थ्य के मामले में। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार भी थोड़ा मध्यम रहेगा। नकारात्मकता बनी रहेगी लेकिन कोई विशेष बात नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। उत्तम समय। सप्ताह के मध्यम में गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश न करें और अंत में आय में, व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन आप जीत जाएंगे। थोड़ा सा नेगिटिव एनर्जी पर काम करिए। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। कई तरह की नेगिटिवीटी आपके अंदर बनी रहेगी जो बहुत अच्छी नहीं है। ये एक तरह से काल्पनिक भी हो सकता है, लेकिन मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार तीनों प्रभावित दिख रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मध्य में घबराहट, बेचैनी बढ़ेगी और थोड़ा सा ध्यान देना पड़ेगा, नहीं तो काल्पनिक भय से परेशान होकर मन को परेशान करने लेंगे और स्वास्थ्य प्रभावित हो जाएगा। अंत में धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी ऊपर-नीचे लगी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में खर्च की स्थिति मन को खराब कर देगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। घबराहट, बेचैनी बढ़ेगी। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। संतान की प्रॅाब्लम। प्रेम की प्रॅाब्लम। अंत भी मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। तो सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी है लेकिन मध्य और अंत खराब है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


