Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में 12-18 जनवरी तक जानिए सभी राशियों का हाल
देहरादून। Weekly Horoscope ,साप्ताहिक राशिफल (12- 18 जनवरी, 2026): ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है। रोज़मर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऑफिस में छोटे काम भी ज्यादा मेहनत मांगेंगे और सीनियर का पूरा सहयोग न मिलने से नौकरी बदलने का ख्याल मन में आ सकता है। खर्च बढ़ने के योग हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना जरूरी होगा। हालांकि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा, हालात संभलने लगेंगे। कारोबार में गति आएगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। किसी भी पारिवारिक या प्रेम संबंधी मामले में जल्दबाजी में फैसला न लें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहेगा। समय, पैसा और ऊर्जा—तीनों का संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। हफ्ते की शुरुआत में काम से जुड़ी यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी और नए संपर्क भी बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। हफ्ते के बीच में संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। बिजनेस में कागजी काम सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों को उत्तरार्ध में ट्रांसफर या काम से जुड़ा तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता भागदौड़ भरा रहेगा। करियर या बिजनेस से जुड़ी कोई अचानक समस्या चिंता बढ़ा सकती है। घर की जिम्मेदारियां भी मानसिक दबाव बढ़ाएंगी। कामकाजी महिलाओं के लिए घर और ऑफिस के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। इस हफ्ते किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। खर्च अचानक बढ़ सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में दूरी या गलतफहमी रह सकती है, जबकि मुश्किल वक्त में जीवनसाथी सहारा बनेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत खुशखबरी के साथ होगी। करियर और पैसों के मामले में मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में मन लगेगा और परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। हालांकि हफ्ते के आखिर में पढ़ाई और प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। छात्र पढ़ाई से भटक सकते हैं और लव लाइफ में मतभेद संभव हैं। घर के मामलों में भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता काफी शुभ रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बड़ा मौका मिल सकता है। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। हफ्ते के उत्तरार्ध में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शुरुआत अच्छी रहेगी और काम में सफलता मिलेगी, लेकिन बीच में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में विरोधी आपको भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, हालांकि सीनियर का साथ मिलेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खासकर मौसम से जुड़ी दिक्कतें। पढ़ाई में मन कम लगेगा। प्रेम जीवन में नोकझोंक रहेगी, लेकिन शादीशुदा जीवन संतुलित रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता नए प्रयोगों और अच्छे नतीजों वाला रहेगा। कारोबार में फायदा होगा और नई योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। हफ्ते के बीच में परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। आय बढ़ने के योग हैं और अटके काम आसानी से पूरे होंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन दोनों अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ्ता धीरे-धीरे खुलने वाला रहेगा। शुरुआत में कामकाज या निजी जीवन से जुड़ी कोई बात मन में अटकी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, हालात साफ होते जाएंगे। करियर या बिजनेस में कोई ऐसा मामला, जो अब तक रुका हुआ था, उसमें हलचल दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से बातचीत में संयम रखना होगा, वरना छोटी बात बेवजह तूल पकड़ सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय धैर्य का है। अचानक बड़े फैसले लेने से बचें, लेकिन जो काम पहले से चल रहा है, उसमें सुधार दिखेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे संतुलन में आएगी। प्रेम जीवन में ठहराव के बाद फिर से अपनापन लौट सकता है। लव पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें, खासकर थकान और नींद से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता किस्मत का साथ लेकर आएगा। आपके फैसलों की तारीफ होगी और करियर में तरक्की मिलेगी। ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के अंत में यात्रा या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत संभव है। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता शुभ रहेगा। नौकरी या रोजगार से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रमोशन या मनचाही पोस्टिंग की खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और बिजनेस में फायदा होगा। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में तालमेल बना रहेगा और लव लाइफ भी संतुलित रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहेगा। काम और बिजनेस अपनी गति से चलेंगे, लेकिन खुद की प्रगति से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों से तुलना करने की आदत तनाव बढ़ा सकती है। कारोबार में लेनदेन और कागजी काम सावधानी से करें। साझेदारी में आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहद अच्छा रहने वाला है। करियर और कारोबार में अचानक सफलता मिल सकती है। विरोधी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। सीनियर आप पर भरोसा जता सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। निवेश करने से पहले सलाह लेना सही रहेगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता तय होने के योग हैं और प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


