Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में जानिए सभी राशियों का कैसा रहेगा फरवरी का यह आखिरी सप्ताह
देहरादून। Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल (23 फरवरी से 1 मार्च 2026): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी के इस आखिरी सप्ताह में ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जिंदगी, करियर, पैसा और रिश्तों पर दिख सकता है। 23 फरवरी को मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर हो रहा है, वहीं 26 फरवरी से बुद्धि, वाणी और फैसलों का कारक ग्रह बुध वक्री हो जाएंगे। ऐसे में कई राशियों के लिए रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे, तो कुछ को फैसले लेते वक्त ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। यह हफ्ता किसी के लिए नए मौके खोल सकता है, तो किसी के लिए परीक्षा का समय बन सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक हाल…
मेष राशि- इस हफ्ते आपके लिए बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूर की यात्रा के संकेत हैं, जो आगे चलकर पैसे और तरक्की के नए मौके खोल सकती है। अगर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो अब उसमें राहत मिलने लगेगी और मामला सुलझता दिखेगा। पहले दिया हुआ उधार या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के भी संकेत हैं। कामकाज में रुकावटें कम होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मन हल्का रहेगा और आप फैसले ज्यादा भरोसे के साथ ले पाएंगे।
वृषभ राशि- हफ्ते की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और उलझनों वाली रह सकती है। घर या ज़मीन से जुड़े पुराने मामले दिमाग़ खराब कर सकते हैं। ऑफिस में दोस्तों या सीनियर्स से उम्मीद के मुताबिक सपोर्ट न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा, इसलिए अपने काम पर फोकस रखना बेहतर होगा। बोलचाल में सावधानी रखें, क्योंकि ज़रा सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। परिवार में जीवनसाथी की सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। धैर्य रखेंगे तो हफ्ते के आखिर में हालात थोड़ा संभलते दिखेंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला असर लेकर आएगा। शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं और विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं सबके सामने न रखें। कामकाज में सतर्क रहना जरूरी होगा। हफ्ते के आख़िरी दिनों में पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ हद तक कम होती दिखेगी, जिससे राहत मिलेगी। मौसम के कारण सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खासकर सर्दी-जुकाम या थकान परेशान कर सकती है। रिश्तों में सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो गलतफहमी से बचा जा सकेगा।
कर्क राशि- इस हफ्ते किस्मत पूरी तरह साथ नहीं देगी, इसलिए काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में अचानक नई ज़िम्मेदारी या बिना वजह ट्रांसफ़र जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे मन असमंजस में रहेगा। बिज़नेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है, खासकर पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। पुरानी कोई शारीरिक परेशानी या सर्दी-खांसी दोबारा परेशान कर सकती है। संयम और धैर्य से काम लेंगे तो हालात बिगड़ने से बच जाएंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कभी मन खुश रहेगा तो कभी किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। ज़मीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाज़ी में न लें। हफ्ते के आखिर में पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से अपनापन आएगा। बिज़नेस में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर और बिज़नेस दोनों ही जगह फायदा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और ऑफ़िस में सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे। घर में कोई शुभ या मांगलिक काम होने की संभावना है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। जो काम पहले मुश्किल लग रहे थे, वे भी इस दौरान आसानी से पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलने से मनोबल बढ़ेगा और आगे की योजनाओं को लेकर भरोसा बनेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता थोड़ा मिला-जुला रहेगा। बिज़नेस में पार्टनर के साथ लेन-देन साफ रखें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है। ज़मीन या परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें। पार्टनर से मिलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन खट्टा हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो हफ्ते के आखिर तक स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखेगी।
वृश्चिक राशि- इस हफ्ते भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा और घर व ऑफ़िस दोनों जगह खींचतान जैसी स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कामकाज में मनचाहे नतीजे न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन हफ्ते के आखिर में हालात सुधरने लगेंगे। ऑफ़िस का माहौल बेहतर होगा और पैसों के नए रास्ते खुलने के संकेत मिलेंगे। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि ज़ुबान से निकली बात बात बिगाड़ सकती है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह समय काफ़ी अनुकूल रहेगा और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और दोस्ती में गहराई आएगी। कामकाज में आत्मविश्वास बना रहेगा और आपके फैसलों को लोग महत्व देंगे। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक माहौल बनाने वाला है।
मकर राशि- मकर राशि वालों को इस हफ्ते जल्दबाज़ी से बचना होगा। कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे लेने पर नुकसान हो सकता है। ऑफ़िस में सहकर्मियों से पूरा सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रह सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। बिज़नेस में मंदी का असर दिख सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, यह दौर अस्थायी है। रिश्तों में बहस की बजाय बातचीत से बात सुलझाने की कोशिश करें, इससे माहौल बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता खर्चों भरा रह सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। करियर के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर से जुड़े बड़े फैसलों में परिवार की राय लेना फायदेमंद रहेगा। महिलाओं को घर और ऑफ़िस के बीच संतुलन बनाने में थकान महसूस हो सकती है। अपने सेहत और आराम का भी ध्यान रखें, ताकि ऊर्जा बनी रहे।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए पुरानी परेशानियों से राहत मिलने का समय आ रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। ऑफ़िस में दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। हफ्ते के आखिर तक पैसों की स्थिति में सुधार दिखेगा, जिससे मन हल्का होगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पुरानी कड़वाहट कम होती नजर आएगी। सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो यह हफ्ता आपके लिए सुकून लेकर आएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


