Weekly Horoscope 23-29 June: साप्ताहिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह , जानिए

देहरादून। Weekly Horoscope 23-29 June 2025: इस सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक , सामाजिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।जून का आखिरी सप्ताह यानी 23 से 29 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए आप भी ज्योतिष की मदद ले सकतै हैं। इस दौरान समय आपकी राशि के लिए अनुकूल है या नहीं, इसके बारे में साप्ताहिक राशिफल में जानें—-
मेष राशि- मेष राशि की ओवरऑल स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शुभ समय कहा जाएगा आपके लिए। सप्ताह की शुरुआत में जो जरूरत है वह उपलब्ध होगा। प्रेम-विवाह की ओर जाएगा। जीवनसाथी से सानिध्य रहेगा। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लेकिन नए व्यापार अभी मत शुरू करिएगा। सूर्य को जल दें शुभ होगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सी ऊर्जा की कमी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हर दृष्टिकोण से एक शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। मध्य में आकर्षण के केंद्र बनेंगे। शुभता के प्रतीक बनेंगे। जो चाहेंगे वो होगा। अंत में धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश वर्जित है।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बहुत अच्छा समय आपका चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। थोड़ा सा स्वास्थ्य में ऊर्जा की कमी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता चल रही है। सरकारी तंत्र से मनमुटाव। पिता से दूरी। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत में खर्च की अधिकता और स्वास्थ्य में कमजोरी का अनुभव करेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन का आपको निरंतर ध्यान रखना है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। पूरा सप्ताह आपका शानदार रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नौकरी-चाकरी की स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। बस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा बचकर पार करिएगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होने लगेगी। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि- अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। मध्य थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। कोई भी रिस्क न लें। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। लेकिन थोड़ा सा संबंधों में उंगली न उठे, रिस्क मत लीजिएगा। मध्य बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अंत थोड़ा मध्यम रहेगा। कुल मिलाकर सप्ताह थोड़ा ऊपर-नीचे वाला रहेगा। बहुत स्मूथ सप्ताह नहीं है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।
धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। सप्ताह की शुरुआत में लेखकों के लिए, कवियों के लिए, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। मध्य में गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अंत बहुत अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ है।
मकर राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर चल रहा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा हो गया है। व्यापार भी बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग चल रहा है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मध्य में लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम में थोड़ा तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लेकिन जीवनसाथी के साथ थोड़ा तालमेल में कमी आएगी ध्यान रखिएगा। उदर रोग की परेशानी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अंत में विद्यार्थियों के लिए, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें