Weekly Horoscope, (22- 28 दिसंबर, 2025): सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां क्लिक कर जानिए
देहरादून। Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल (22- 28 दिसंबर, 2025): ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक ग्रह नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (22- 28 दिसंबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति भी सुधर चुकी है। व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। आर्थिक मामले थोड़ा उतार-चढ़ाव में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मान-हानि के संकेत हैं। भाग्य पर भरोस करके कोई काम मत करिएगा। यात्रा लाभप्रद नहीं होगी इसलिए बचिए। सप्ताह का मध्य अच्छा होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। समाचार के माध्यम से मन परेशान करने वाला कोई समाचार मिल सकता है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिखाई पड़ रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं है। थोड़ा सा बचकर पार करें और सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। सप्ताह का मध्य सामान्य हो जाएगा और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ने लगेंगे। अंत में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन कुछ नुकसान नहीं होगा बस नए व्यापार की शुरुआत अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है। बस सप्ताह की शुरुआत में स्वयं के स्वास्थ्य में और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। सप्ताह का मध्य खराब है। चोट-चपेट लग सकती है। सप्ताह का अंत फिर सामान्य हो जाएगा, लेकिन मान-प्रतिष्ठा पर आंच उठ सकती है। इस बात का ध्यान रखिएगा। सप्ताह का अंत थोड़ा मिलाजुला दिखाई पड़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य ऊपर-नीचे लगा रहता है आपका। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन भी होगा। सप्ताह का मध्य बड़ा आनंददायक होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। सप्ताह का अंत खराब होने के संकेत हैं। बचकर पार करिए। कोई दिक्कत अपनी तरफ से मत करिएगा। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। बस सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। सप्ताह का मध्य भी मध्यम रहेगा। थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुल मिलाकर ये सप्ताह थोड़ा मन परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन ओवरऑल आपका समय सही चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सुखद समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। सप्ताह का मध्य आपके लिए सही रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सही समय है लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखकर कोई भी फैसला करिएगा। अंत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। व्यावसायिक बातचीत आपकी इस समय अच्छी है और आर्थिक मामले भी ठीक-ठाक चल रहे हैं। धन का आगमन बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम उतना नहीं प्रभावी होगा या प्रभावशाली होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। सप्ताह के मध्य में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे, लेकिन गृह कलह भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में निवेश न करें। धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का साथ होगा। सप्ताह के अंत में घर में कुछ ज्यादा नकारात्मक होने के संकेत हैं इसलिए ध्यान रखिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- धनु राशि की स्थिति इस समय रौब और रुआब वाली बनी हुई है। हर चीज में एक प्रभावशाली व्यक्ति की तरह आपकी गिनती हो रही है। अच्छे निर्णय ले रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा ध्यान देने की जरुरत है। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामले सुलझेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। कुटुंब में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- थोड़ा अनाब-सनाब खर्चें हो रहे हैं। ऊर्जा कम हो रही है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति भी दूरी वाली है। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सप्ताह के मध्य में बहुत अच्छा हो जाएगा। जो चाहेंगे वो होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी और अंत में आर्थिक हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश न करें और गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जुबान पर काबू रखें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है लेकिन नुकसानदेह नहीं होगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन अच्छी जगह पर। सप्ताह के अंत में थोड़ा बचकर पार करिएगा। घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी, अवसाद इत्यादि बना रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापार पर ध्यान रखिए। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें और सीने में विकार हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। सप्ताह के अंत में बेफिजूल खर्चें मन को परेशान करेंगे। पार्टनरशिप में बचें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


