Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 06 सितंबर, भारी बारिश का IMD अलर्ट इन जिलों में, मानसून लेटेस्ट Update भी देखें
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today ( 06.09.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला- जुला बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई वहीं,अनेक स्थानों पर तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी
बारिश के आंकड़े देखें तो पिछले 24 घंटे में लैंसडाउन में 63.0 मिमी , मालदेवता में 50.5 मिमी , मोहकमपुर में 49.0 मिमी , चौखुटिया में 48.5 मिमी , डीडीहाट में 43.5 मिमी , पंतनगर में 39.0 मिमी ,शामा में 37.5 मिमी ,सौंग में 27. 5 मिमी , सहस्त्रधारा में 20.0 मिमी , कर्णप्रयाग में 20.0 मिमी के अलावा विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार को प्रदेश के तीन जनपदों में भारी बारिश जबकि अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 06 सितंबर शनिवार को प्रदेश के देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिले में हीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है वहीं, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,उत्तरकाशी ,चमोली , रुद्रप्रयाग, टिहरी ,पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले सहित मैदानी इलाकों में धूप और छांव के बीच कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून एक्टिव, 9 सितंबर से आएगी तेजी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में मानसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव है। उन्होंने बताया 6 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 9 सितंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश के आसार हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया प्रदेश में सितंबर आखिर तक मानसून की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल
देहरादून। शासन ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा शनिवार से बहाल कर दी है। आज से दोनों धामों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौसम साफ होने और रास्ते दुरुस्त होने के बाद केदारनाथधाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है। जबकि गंगोत्रीधाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा। स्थिति सामान्य होने पर इन दोनों धामों की यात्रा भी शुरू कर दी जाएगी। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


