Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 04 सितंबर , भारी बारिश यलो चेतावनी इन जिलों में , मानसून सक्रिय
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (04.09.2025): उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड राज्य में मानसून की एक्टिविटी बरकरार है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। सबसे अधिक रामनगर में 35.5 मिमी , चकराता में 20.5 मिमी, कर्णप्रयाग में 19 मिमी , नौगांव में 15 मिमी , पोखरी में 13 मिमी ,बाराकोट में 12 मिमी, जखोली में 11.5 मिमी , हर्षिल में 10.5 मिमी , श्रीनगर में 10.5 मिमी , नैनबाग में 6.5 मिमी , चौखुटिया में 6.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के चार जनपदों में भारी बारिश जबकि अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बृहस्पतिवार 04 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, चंपावत ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून ,हरिद्वार , उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल ,टिहरी और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है।
7 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी बनी रहने के साथ ही आगामी 7 अगस्त प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम बना रहेगा।
Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट