Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदल रहा मौसम ,देखें इस सप्ताह मौसम का हाल
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप खिलने से धीरे- धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है गर्मी का अहसान होने लगा है। वहीं, सुबह, शाम और रात को सर्दी है। फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, तापमान में भी कोई ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम है। ऐसे में फिलहाल उत्तराखंड में सर्दी का असर कम है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लेकर छह फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, आज भी सुबह के समय हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहेगा।

तापमान
देहरादून में गुरुवार दो फरवरी की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। तीन फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच आज दो फरवरी और नौ फरवरी को देहरादून में बादल छाए रहेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


