Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज से बड़ा बदलाव , यहां बारिश – बर्फबारी के आसार , बढ़ेगी ठंड
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं वहीं पिछले लंबे समय से पड़ रही सूखी ठंड से भी राहत मिल सकती है।
मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 5 दिसंबर शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम करवट लेगा ,पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
कल यानी छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार और बदलेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
पहाड़ की घाटियों में कोहरे के आसार
मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि कल से न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। पहाड़ की घाटियों में हल्का और मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वाहन चालक सावधानी बरतें और शाम के समय पहाड़ी सड़कों पर यात्रा कम करें।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा, यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और अधिक महसूस की गई। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और नई टिहरी का 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। Uttarakhand Weather Update ,Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


