Weather update: उत्तराखंड में 07 दिसंबर तक पहाड़ से मैदान तक ऐसा रहेगा मौसम , देखें मौसम पूर्वानुमान
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम फिर शुष्क हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 7 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं।
बारिश की बेरुखी से सूखी ठंड का कहर
प्रदेशभर में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी सूखा रहने की आशंका है। बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ गया है जो लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। आंशिक बादल के साथ आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम के समय हवाएं चलने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


