Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान -बर्फबारी से गिरा तापमान, कोहरा व कोल्ड डे येलो अलर्ट इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (04-01-2026) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन और सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे-शीतलहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार 4 जनवरी को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही यलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है।
इन जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने के भी आसार हैं। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, विशेषकर सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा ठंड से बचाव के उचित उपाय अपनाने की सलाह दी है।
ऊंची चोटियों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी ,गिरा तापमान
केदारनाथ समेत प्रदेश की कई ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन हल्का हिमपात हुआ, जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन और सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को भी नंदा देवी, पंचाचुली, नंदा कोट, राज रंभा, हरदेवल और त्रिशूल सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।
उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में भीषण ठंड के चलते न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी माइनस 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जिसके चलते गंगोत्री में भागीरथी नदी की जलधारा किनारे पर जम गई है। नदी के किनारे बर्फ जमने के कारण फिसलन हो गई है और यहां से आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो गया है। उधर, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत