Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान, पाला- कोहरे से 3 डिग्री गिरा तापमान, कोल्ड डे अलर्ट इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update Today (08.01.2026), उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधम सिंह नगर जनपद सहित अन्य मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आने से कहीं-कहीं शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज 8 जनवरी गुरुवार को उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है। उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने के भी आसार हैं। जहां दिन भर ठंड का असर हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है ,उत्तराखंड में सूखी ठंड के चलते सर्दी का सितम बढ़ गया है।
ठंड से पेयजल लाइनों में पानी जमा
उधम सिंह नगर और हरिद्वार में बुधवार को कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय चटख धूप खिली। हालांकि, कई स्थानों पर शाम ढलते ही तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। देहरादून के चकराता सहित आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो रहा है। रात के समय तापमान माइनस में जा रहा है। जिसकी वजह से पानी जमकर बर्फ बन रहा है। पेयजल लाइनों में पानी जमने के कारण सुबह के समय आपूर्ति भी बाधित हो रही है। ठंडी हवा और पाला पड़ने के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार को उत्तराखंड राज्य के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान 13 से 16 डिग्री जबकि पहाड़ों में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
वहीं मैदानी इलाकों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
वहीं बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का 14.6 डिग्री और अधिकतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं टिहरी का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update News Today,Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


