Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज मिलाजुला रहेगा मौसम , इन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 1 मई बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
मंगलवार को केदारनाथ सहित बर्फबारी होने से आसपास के इलाकों में ठंड हो गई है। ऊंची चोटियों में हिमपात से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


